वीडियो

सेना का ऐसा कारनामा देखकर आप हो जाएंगे हैरान!

play battan 1 सेना का ऐसा कारनामा देखकर आप हो जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली। वैसे तो आपने कई बार भारतीय सेना का जलवा देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे है जिसे देखकर आप उनके जज्बे को सलाम करेंगे। भारतीय सेना हमेशा से ही अपनी जाबाजी के लिए जानी जाती है और उसके शोहरत की तारीफ करते हुए कोई भारतीय नहीं थकता। लेकिन शायद ये वीडियो आज से पहले आपने कभी नहीं देखा होगा।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल इस वीडियो को किसने बनाया है इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। इस वीडियो में भारतीय सेना के कुछ जवान सेना की जिप्सी में सवार होकर आते है और कुछ ही मिनटों में वो पूरी गाड़ी को खोल देते है। इसके बाद वो फिर से गाड़ी को पहले की तरफ जोड़ देते है और दोबारा उस पर बैठकर रवाना हो जाते है।

इस वीडियो में आपको आस-पास स्कूल के कई सारे बच्चें नजर आएंगे जो कि सेना के इस कारनामे को देखकर बेहद खुश है। इसके साथ ही वो तालियां बजाकर उनका उत्साह भी बढ़ाते है। तो चलिए देखिए इस वीडियो को एक बार आप भी करिए इन जवानों को सलाम।

Related posts

स्टेज पर दूल्हे की इज्जत का बना फलूदा …फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा !

shipra saxena

देखिए इस दिव्यांग की दिव्य शक्ति…आप हो जाएंगे हैरान!

shipra saxena

देखिए रंगून के इस नए गाने में रूठी कंगना को शाहिद ने कैसे मनाया…

Anuradha Singh