featured मध्यप्रदेश

MP के कांग्रेस नेता पटेरिया ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

15 11 2022 narendramodi 23204921 1518042 MP के कांग्रेस नेता पटेरिया ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

 

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे प्रधानमंत्री मोदी की हत्या करने के लिए लोगों को तैयार रहने का कह रहे हैं।

यह भी पढ़े

Dimple Yadav Oath: लोकसभा में आज सांसद पद की शपथ लेंगी डिंपल यादव

 

पटेरिया कार्यकर्ताओं से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हत्या इन द सेंस हराने का काम करना है। वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का बताया जा रहा है।

Pm Modi MP के कांग्रेस नेता पटेरिया ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

विवादित वीडियो सामने आने के बाद पूर्व मंत्री राजा पटेरिया अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पटेरिया ने अपने पहले वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा पर स्पष्टीकरण दिया है। पटेरिया ने कहा- जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कार्ड वितरण के दौरान का वीडियो है। इस वीडियो में मोदी की हत्या की जो बात है वह गलत तरीके से प्रदर्शित की जा रही है। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता।

 

 

Related posts

अम्मा को अंतिम विदाई, शव को दफनाया गया

Rahul srivastava

31 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul

अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बने मतदान जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर

Neetu Rajbhar