featured धर्म

13 नवंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 13 नवंबर 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…….

मेष
विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

वृषभ
भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

मिथुन
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

कर्क
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

सिंह
अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें ।संतान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

कन्या
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

तुला
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नैकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

वृश्चिक
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यक्रर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

धनु
अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है।

मकर
प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग सम्भव है।

कुंभ
अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू पंचांग के अनुसार 13 नवंबर 2022 यानी रविवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है। आइए जानें आज का पंचांग, तिथि, नक्षत्र और राहुकाल का समय….

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत – 2079, राक्षस
  • शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
  • पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
  • अमांत – कार्तिक
  • तिथि – पंचमी
  • नक्षत्र – आद्रा
  • करण – कौलव
  • वार – रविवार

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – 6:43 AM
  • सूर्यास्त – 5:39 PM

चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय – Nov 13 9:34 PM
  • चन्द्रास्त – Nov 14 11:40 AM
  • राहुकाल – 4:17 PM – 5:39 PM

Related posts

आज संविधान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Rahul

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम के मन की बात को सुना, बोले त्योहारों के समय कोरोना का ध्यान रखते हुुुए करें मर्यादा का पालन

Samar Khan

कर्नाटक विधनसभा चुनाव: चामुंडेश्वरी के ‘चक्रव्यूह’ में सिद्धारमैय्या, आर-पार की तैयारी में कुमार स्वामी

rituraj