featured यूपी

Independence Day: मुख्यमंत्री योगी ने छठीं बार फहराया तिरंगा, प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं

up1 Independence Day: मुख्यमंत्री योगी ने छठीं बार फहराया तिरंगा, प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं

Independence Day 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छठी बार लगातार विधानसभा में तिरंगा फहराया और प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें :-

Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी ने 83 मिनट तक देश को किया संबोधित, जानें PM के भाषणों का रिकॉर्ड

इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सैनिकों, पद्म विभूतियों को पुरस्कृत कर आजादी के नायकों को नमन किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।

मंच पर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों व अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन किया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी उपस्थित रहे। 9 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर सभी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई। ड्रोन कैमरे से इस ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए कैद कर लिया गया। इसके बाद विधानसभा में मंच के सामने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हो गईं।

मुख्यमंत्री ने झंडारोहण के बाद अपने संबोधन में जहां सरकार की योजनाओं को गिनाया। साथ ही उन्होंने 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत और खुद के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर जनता के भरोसे का आभार जताया।

Related posts

बसपा सुप्रीमो की अहम बैठक में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज

bharatkhabar

वसीम रिजवी के विवादित बोल कहा, हिंदुस्तान की जमीन पर कलंक है बाबरी ढांचा

mahesh yadav

बिहार: भीषण बम धमाके से दहला भागलपुर, 7 की मौत, कई घायल

Neetu Rajbhar