featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 14 अगस्त को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज 14 अगस्त 2022 को रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए नौकरी और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से खास होने वाला है तो कुछ राशि वालों के दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। आइए जानें आज का राशिफल…….

मेष
व्यापारी अपनी सूझ-बूझ से फैसला लें, दूसरों पर भरोसा न करें। गलत खानपान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार के कारण लोगों से प्रशंसा मिलेगी।

वृष
आज व्यवसाय में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आखों की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार में विवाद पैदा हो सकता है।

मिथुन
आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए शुभ है। ग्रहों कि कृपा से नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है, ध्यान रखें।

कर्क
आज के दिन स्फूर्ति से काम करेंगे। सरकारी नौकरीपेश लोगों को लाभ मिलेगा। व्यवसायी आज के दिन अधिक खर्च कर सकते हैं। नई संपत्ति की खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है।

सिंह
इस राशि के कारोबारी आज के दिन हर फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर में बॉस का सहयोग मिलेगा। सफलता और यश में वृद्धि होगी।

कन्या
आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत खराब हो सकती है। व्यवसायियों को आज साझेदारी से मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

तुला
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक
आज अटके हुए काम पूरे होंगे। धन को खर्च करने में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में अपने सहकर्मियों से सतर्क रहें। क्रोध पर काबू रखें।

धनु
व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। धन लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना जरूरी है। भाई-बहनों से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है।

मकर
आज कारोबार में तरक्की हासिल होगी। अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। इस राशि के लोग प्रतियोगिता में व्यस्त रहेंगे। आज के दिन जमीन खरीद सकते हैं।

कुंभ
जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। दूसरों की वजह से धन हानि हो सकती है। हर काम पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के साथ किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें।

मीन
आज के दिन आसानी से ऋण मिल जाएगा। प्रेम संबंध बेहतर होंगे। ज्यादा खर्चा न करें। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी।

Related posts

कानपुर में दिल्ली-हावड़ा रूट पर बैट्री केबिन में लगी भीषण आग

Shailendra Singh

बाबरी विध्वंस मामले में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने किया तलब

Trinath Mishra

23 जनवरी 2022 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Rahul