featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 10 अगस्त को इन राशि वालों के होंगे सभी कार्य सम्पन्न, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अगस्त 2022 को बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए नौकरी और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से खास होने वाला है तो कुछ राशि वाले सेहत से परेशान रह सकते हैं। आइए जानें आज का राशिफल…….

मेष
किसी अनजान के साथ व्यापार करना महंगा पड़ सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लेखन कार्य से धन लाभ प्राप्त होगा। पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

वृष
अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन बेहतर होगा। सेहत ठीक रखने के लिए दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मिथुन
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क
कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। संतान से खुश रहेंगे। सेहत से परेशान रह सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे।

सिंह
वाहन सुख मिल सकता है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सभी काम पूरे होंगे।

कन्या
भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी खुशी घरवालों के साथ बांटने का दिन है। शारीरक थकान हो सकती है। धन की प्राप्ति हो सकती है। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

तुला
वाणी में कठोरता न आने दें। सेहत से परेशान हो सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। पति-पत्नी के बीच रिश्ते बेहतर होंगे। किसी भी पचड़े में पड़ने से बचें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक
आज छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो सकते हैं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल हो सकता है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव हो सकता है। उन्नति के योग बन रहे हैं।

धनु
मानसिक तनाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। वाणी में मिठास से परिवार में भी शांति रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने काम में सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर
संपत्ति सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन-जायदाद में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। आज घर में किसी अतिथि के आने से सकारात्मक माहौल बना रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखें।

कुंभ
पिता से धन लाभ हो सकता है। आज मन मुताबिक काम पूरे होंगे। ऊर्जावान रहेंगे। आज नया रोजगार मिल सकता है। दफ्तर में आज आपकी किसी डिमांड को लेकर बॉस का मूड खराब हो सकता है।

मीन
आज दफ्तर में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए भी सतर्क रहें। धन लाभ होगा। आज के दिन आपके कई जरूरी काम पूरे होंगे।

Related posts

अब आधार कार्ड से लिंक कराना होगा ये जरूरी दस्तावेज भी

Rani Naqvi

इवान ड्यूक बने कोलंबिया के नए राष्ट्रपति

rituraj

दिल्ली सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे कपिल मिश्रा

kumari ashu