featured दुनिया

Russia-Ukraine War : रूस हमलों से यूक्रेन में दहशत, लाखों यूक्रेनी नागरिक ने देश छोड़ा

3500 1 Russia-Ukraine War : रूस हमलों से यूक्रेन में दहशत, लाखों यूक्रेनी नागरिक ने देश छोड़ा

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 54वां दिन है। इन 54 दिनों में रूस ने यूक्रेन के लगभग हर शहर पर हमला किया है। दहशत का आलम यह है कि अपनी जान बचाने के लिए लाखों यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं।

4,869,019 मिलियन यूक्रेन निवासी ने देश छोड़ा
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि फरवरी में रूस के आक्रमण के बाद से 4,869,019 मिलियन यूक्रेन निवासी देश छोड़ चुके हैं। 2.76 मिलियन यूक्रेन के नागरिक पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं वहीं 458,654 यूक्रेनियन हंगरी में प्रवेश कर चुके हैं। 738,862 यूक्रेनियन ने रोमानिया में प्रवेश किया है।

तीन और देशों ने रूसी जहाजों को किया प्रतिबंधित
बेल्जियम, एस्टोनिया, बुल्गारिया ने भी अब अपने बंदरगाहों पर रूसी जहाजों को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले कई यूरोपीय देश ऐसा कर भी चुके हैं। तीनों देशों की ओर से कहा गया है कि, रूसी झंडे वाले जहाजों को बंदरगाहों पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।

150 बच्चों को जबरन उठा ले गए रूसी सैनिक
क्रीमियन ह्यूमन राइट्स ग्रुप की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने मैरियूपोल से लगभग 150 बच्चों को जबरन उठाया है। उन्होंने कहा कि, बच्चों से अस्पतालों से ले जाया गया है। जबकि, वे अनाथ नहीं थे। रूसी सैनिक बच्चों को किसी अज्ञात जगह पर ले गए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Petrol-Diesel Price: आज तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर की कीमतें

Related posts

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मिला ‘ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ का खिताब

Ankit Tripathi

तमिलनाडु की राजनीतिक नई पार्टी का आगाज, दिनाकरण ने की घोषणा

lucknow bureua

“AAP” को 2020 के चुनाव में सत्ता जाने का डर, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Breaking News