featured धर्म

31 अक्टूबर 2021 का राशिफल : महीने का आखिरी दिन, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1520063527 horoscope predictions 31 अक्टूबर 2021 का राशिफल : महीने का आखिरी दिन, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल || ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आज 31 अक्टूबर 2021, रविवार का दिन कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी एवं एकादशी तिथि है। साथ ही आज अक्टूबर माह का आखरी दिन है। तो आइए जानते हैं आज आप का राशिफल क्या कहता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। इस जातक के लोगों का आज का पूरा दिन उनके स्वभाव पर निर्भर करता है। ऐसे में आज आपको कई सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है आज आप सभी को धर्म-कर्म के कार्य से जुड़ा रहना है। साथ ही बच्चों के विवाह व शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज विवाह का योग बन रहा है। आज इस जातक के लोगों को अपने कार्यों की सफलता के लिए गलत मार्ग नहीं चुनना है, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। साथ ही व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। माता-पिता से मधुर संबंध बनाए रखें। आज बच्चों के क्रियाकलाप से आपका मन ना खुश हो सकता है। वही जीवन साथी के साथ यात्रा का संयोग बन रहा है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ज्यादा बेहतर नहीं है। आज इस जातक के लोगों को यात्रा की संभावना बन रही है लेकिन यात्रा के दौरान वाहन पर खर्चा अधिक हो सकता है। ध्यान रखें आज घर की किसी मामले में बाहर की दखलअंदाजी ना हो। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज परिवार में किसी आयोजन की प्लानिंग हो सकती है। वही बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। साथ ही किसी अन्य व्यक्ति की कमियां निकालना बंद करना पड़ेगा नहीं तो वह आप पर भी भारी पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज जातक के लोगों को सामाजिक सम्मान मिलने की संभावना बन रही है। वही प्रेम विवाह में सफलता मिल सकती है। साथ ही परिवार में किसी आवश्यक मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक रूप से धन की वृद्धि हो सकती है। वही घर की साज-सज्जा में आज आपका धन खर्च होगा। आज आपके परिवार व बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साथ ही वाहन खरीदने की योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज इस जातक के व्यापारियों को माध्यम लाभ होने की संभावना है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। वही माता-पिता के फैसले से आज आपने खुश हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज आजीविका से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के फ़ैसले से आज आप नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज कई सफलता हासिल करने का योग बन रहा है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। परिवार जनों के फैसलों से आज आपन नाखुश हो सकते है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज सामाजिक रुप से सम्मान मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही प्रेम प्रसंग में विस्तार के साथ आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के परिवार में आज किसी मंगल आयोजन की प्लानिंग हो सकती है। आज आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। परिवारजनों से मधुर संबंध बनाए रखें। व्यापार को लेकर यात्रा की संभावना बन रही है।

Related posts

अंतरिक्ष को युद्ध क्षेत्र में बदलने का काम कर रहा ट्रंप प्रशासन: विशेषज्ञ

Samar Khan

Realme 4 फरवरी को लाॅन्च करेगा 5जी स्मार्टफोन्स, जानें क्या है इसकी खासियत

Aman Sharma

निठारी कांड- पंढेर और कोली को सुनाई गई फांसी की सजा

Pradeep sharma