featured धर्म भारत खबर विशेष

दशहरा पर इस समय करें पूजा, दूर होंगे जीवन से कष्ट

32307 0 dussehra with out ram and rawan दशहरा पर इस समय करें पूजा, दूर होंगे जीवन से कष्ट

हिंदु धर्म में दशहरे का काफी महत्व माना जाता है, दशहरा हर साल आश्विम महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा बुराइयों का नाश करके अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन भी किया जाता है:

इस बार दशहरा 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जा रहा है।  इसके साथ ही आज  नवरात्रि के चलते स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन भी किया जाता है। विजय दशमी के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा भी की  जाती है। इस दिन अस्त्र-शस्त्रों की आराधना करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है।

 शुभ मुहूर्त:
पंचांग के मुताबिक, दशमी तिथि 14 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 52 मिनट पर  शुरु होगी, दशमी की उदयातिथि 15 अक्टूबर को है। इसलिए विजयादशमी का त्यौहार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार दशमी तिथि पर श्रवण नक्षत्र में सर्वार्थसिद्धि योग, अभिभीज मुहूर्त और विजयी मुहूर्त का संयोग बन रहा है। इस मुहूर्त में विजयादशमी की पूजा करना काफी लाभदायक   माना जाता है। इस मुहूर्त में पूजा करने से कई फायदे होते है।

 पूजा से मिलता है शुभफल:
धार्मिक प्रथा है कि पूजा करने से  मां आदिशक्ति की कृपा मिलती है, इससे जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।  दुख और दरिद्रता का नाश होता है।  इस शुभ मुर्हुत में आप पूजा करके मां की कृपा पा सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं देश की सीमाओं की रक्षा

bharatkhabar

वसावा ने लगाया अमित शाह पर आरोप,बोले- शाह करवाना चाहते हैं मेरा एनकाउंटर

Breaking News

गोमांस पर बैन की मांग करना अजमेर दरगाह के दीवान को पड़ा भारी

shipra saxena