featured क्राइम अलर्ट देश

रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार, 12 अक्टूबर को होगा सजा का एलान

ram rahim रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार, 12 अक्टूबर को होगा सजा का एलान

हरियाणा की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने रणजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है। इसके साथ ही चार अन्य आरोपियों को भी इस मामले में दोषी करार दिया गया है।

रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार

हरियाणा की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने रणजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है। इसके साथ ही चार अन्य आरोपियों को भी इस मामले में दोषी करार दिया गया है। कृष्ण कुमार, अवतार, जसवीर और सबदिल को दोषी करार दिया है। सभी आरोपियों को सजा का एलान 12 अक्टूबर को होगा।

यौन शोषण के मामले में 20 साल कैद की काट रहा है सजा

बता दें कि शिष्याओं से यौन शोषण के मामले में राम रहीम पहले ही 20 साल कैद की सजा काट रहा है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराया था। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थक थे और 10 जुलाई 2002 को उनकी हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने 3 दिसंबर 2003 को रणजीत सिंह हत्या मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में रंजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने याचिका दायर की थी।

2 घंटे तक दलीलें सुनने के बाद जज ने दिया दोषी करार

सीबीआई की विशेष कोर्ट में शुक्रवार को दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह सुनारिया जेल और कृष्ण कुमार अंबाला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए। वहीं, दोषी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। के जज डॉ. सुशील गर्ग ने करीब ढाई घंटे तक दलीलें सुनने के बाद पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया।

Related posts

चन्‍द्रयान-2 का चन्‍द्रमा की निर्धारित कक्षा में प्रवेश : इसरो अध्‍यक्ष

bharatkhabar

गोरखालैंड के समर्थन में गाना लिखेंगे इंडियन आइडल के फाइनिस्ट प्रशांत तमांग

Pradeep sharma

क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जारी किया सत्र 2018-19 के घरेलू मैचों का शेड्यूल

mahesh yadav