featured लाइफस्टाइल

Vaastu Shastra: वास्तु का रखें ध्यान तो घर में होगी धनवर्षा, जानिए कैसे

Vaastu Shastra: वास्तु का रखें ध्यान तो घर में होगी धनवर्षा, जानिए कैसे

लखनऊ: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर बहुत ही सकारात्मक असर होता है। मन मस्तिष्क को जहां नई ऊर्जा मिलती है, वहीं कई समस्याएं अपने आप मिट जाती हैं। इसीलिए अगर घर में लक्ष्मी का वास सदैव बनाए रखना है तो जरूरी है कि वास्तु के अनुसार घर में चीजों के रखरखाव को किया जाए। इसका धन, वैभव और समृद्धि पर असर होता है।

घर की खिड़कियों को खोल कर रखने से जहां शुद्ध हवा मिलती है। वहीं इससे वास्तु दोष भी खत्म होता है। जानकार कहते हैं कि अगर बेडरूम की खिड़की हर दिन कुछ देर खुली रखी जाए तो सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ घर में धन का आगमन भी होता है।

जब घर से बाहर निकलते हैं या घर वापस आते हैं तो सबसे पहले जूता स्टैंड के पास जाकर वहां अपने जूते चप्पल उतारते हैं। वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार के सामने जूता स्टैंड बनाना चाहिए। इससे काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

पर्स में थोड़ा अनाज रखने से भी धन की कमी नहीं होती। शास्त्रों में अनाज को धन के समान माना गया है। घर में मछली घर अगर रखा जाए तो काफी सकारात्मक असर देखने को मिलता है।

दरअसल घर में लक्ष्मी का आगमन तब होता है, जब सुख शांति बनी रहती है। कई बार वास्तु के अनुसार चीजें रखने से सीधे धन की प्राप्ति नहीं होती लेकिन सुख समृद्धि जरूर आ जाती है। इसका असर अच्छे काम और बाद में धन समृद्धि के रूप में देखने को मिलता है। इसलिए जरूरी है कि हमेशा वास्तु के अनुसार अपने घर को और जिंदगी को व्यवस्थित रखा जाए।

Related posts

पुरुषों को नपुंसक बना रही ये आदतें, जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

Hemant Jaiman

भारत-पाक सेना हुई संघर्ष विराम समझौते का पूरी तरह पालन करने पर तैयार

Rani Naqvi

Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसी पाकिस्तान की छात्रा पीएम मोदी की हुई फैन, जानिए क्या है वजह

Neetu Rajbhar