Breaking News यूपी

चुनाव आयोग ने जारी की डिटेल, रिकॉर्ड निर्विरोध चुने गए ब्लाक प्रमुख

block pramukh chunav 1625544670 चुनाव आयोग ने जारी की डिटेल, रिकॉर्ड निर्विरोध चुने गए ब्लाक प्रमुख

लखनऊ। यूपी में ब्लाक प्रमुख चुनाव हिंसात्मक रूप ले चुका है। आलम यह है कि प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा जिला हो, जहां पर हिंसात्मक घटनाएं न हुईं हों। प्रदेश में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 825 सीटें हैं। इन सीटों में से इस बार रिकॉर्ड प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

शुक्रवार का दिन नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों से हिंसात्मक घटनाएं सामने आई हैं। कई जिलों में प्रत्याशियों से पर्चे छिनने की घटनाएं आई हैं तो ही कई जगहों पर महिला प्रत्याशियों के साथ बदसलूकी की शर्मनाक तस्वीर देखने को मिली है।

लखीमपुर खीरी में एक बार फिर शर्मनाक घटना घटी है। परसगवां ब्लाक से प्रमुख पद की सपा प्रत्याशी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सरेआम पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में महिला प्रत्याशी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है।

साथ ही उनका पर्चा भी छीन लिया है। इस मामले को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जोर से उठाया है। उन्होंने योगी सरकार गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

दोगुने से ज्यादा हुए थे नामांकन

ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के ही बीच देखने को मिल रहा है। प्रदेश की 825 ब्लाक प्रमुख सीटों पर कुल 1779 नामांकन हुए थे। यानी की कुल सीटों का दोगुने से भी ज्यादा नामांकन। इतना ही नहीं अधिकांश जिलों में नामांकन नहीं करने देने के आरोप भी लगे हैं।

187 ने नाम लिया वापस, रद्द हुए 68

नामांकन प्रक्रिया के बाद 187 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए वापस ले लिया है। वहीं 68 प्रत्याशियों के पर्चों को खारिज कर दिया गया है। इन प्रत्याशियों ने पर्चे में गलत जानकारी भरी थी। ऐसे में अब मैदान में 1710 प्रत्याशी बचे हैं। जिनके भाग्य का फैसला क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे।

349 बने निर्विरोध

इस दौरान प्रदेश में 825 में से 349 ब्लाकों में सिर्फ एक ही प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है। यानी कि इनका निर्वाचन अब निर्विरोध माना जाएगा। वहीं 476 ब्लाकों में चुनाव के जरिए प्रमुख का फैसला होगा। चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हालांकि हिंसात्मक घटनाओं को देखते हुए यूपी पुलिस सतर्क हो गई है।

Related posts

पोलार्ड की आतिशी पारी, मुम्बई ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

Rahul srivastava

बाबा समाधि ले रहे थे, नहीं हुई मौत तो लोगों ने उड़ाया मजाक

bharatkhabar

उपचुनाव: कैराना से बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह ने EVM पर उठाए सवाल, शिवसेना ने की बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग

rituraj