Breaking News featured देश

राजधानी दिल्ली में मौसम होगा ठंडा, होगी झमाझम बारिश ! 

uttarakhand mansun weather raini seseon राजधानी दिल्ली में मौसम होगा ठंडा, होगी झमाझम बारिश ! 
पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। गर्मी के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज बारिश होने की पूरी संभावना है।
आज होगी बारिश !
मौसम विभाग की माने तो आज यानि 9 जुलाई दिल्ली में बारिश हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि बीते शुक्रवार से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके चलते आज बारिश होने की पूरी संभावना है। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। बात करें अगर मानसून की तो दिल्ली में मानसून 10 जुलाई तक पहंुचेगा।
तापमान में आएगी गिरावाट
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में बिजली गढ़कने के साथ बारिश भी होगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री तक रह सकता है। शनिवार तक मॉनसून के आने की पूरी संभावना है। 10 जुलाई से दिल्ली में बारिश होने के साथ अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
WEATHER राजधानी दिल्ली में मौसम होगा ठंडा, होगी झमाझम बारिश ! 
मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार 
बीते मंगलवार को मौसम विभाग ने कहा था कि 8 जुलाई से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के फिर से शुरू हो सकता है। हालांकि 10 जुलाई से दिल्ली और पड़ोसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है। जिसके बाद वहां तेज बारिश हो सकती है।

Related posts

बेंगलुरु: कर्नाटक पहुंचकर सीएम योगी ने की निर्मलानंद स्वामी से मुलाकात

Rani Naqvi

लखनऊ कमिश्‍नर व डीएम अचानक पहुंचे अलीगंज सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र    

Shailendra Singh

यूपी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर से पैदल आ रहे लोगों के लिए 200 बसों का इंतजाम किया 

Rani Naqvi