featured यूपी

यूपी: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में जमकर हिंसा, BJP ने कर दिया ये दावा

यूपी: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में जमकर हिंसा, BJP ने कर दिया ये दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्‍लॉक प्रमुख पद के चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को जमकर हिंसा की गई। इस दौरान सपा व भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के साथ फायरिंग की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि, किसी तरह क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 825 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।

290 सीटें निर्विरोध जीतने का दावा

इसके बाद देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच होती रही। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने 290 से ज्‍यादा सीटें निर्विरोध जीतने का दावा किया है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्‍याशियों की अधिकृत जानकारी शुक्रवार को देगा। इसके बाद बची हुई सीटों पर शनिवार (10 जुलाई) को वोटिंग होगी।

बता दें कि यूपी में 826 ब्लॉक हैं। इनमें से मुहेजना ब्‍लॉक (गोंडा) को छोड़कर सभी 825 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो दिन में तीन बजे तक चलती रही। इस दौरान प्रत्‍याशियों के बड़ी संख्या में नामांकन पत्र भरे गए और शाम से ही उनकी जांच शुरू हो गई। जांच का काम देर रात तक चलता रहा।

शुक्रवार को होगी आधिकारिक घोषणा

राज्य निर्वाचन आयोग के ओएसडी जेपी सिंह ने बताया कि, 825 ब्लॉक की सूचना आने में समय लग रहा है। आयोग सभी जनपदों से जानकारी मिलने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की जानकारी शुक्रवार को प्रदान करेगा। वहीं, ब्‍लॉक प्रमुख पद के लिए वोटिंग शनिवार (10 जुलाई) को सुबह 11 बजे से दिन में तीन बजे होगी। इसके बाद मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related posts

लखनऊ: मेयर ने इस सीएचसी को लिया गोद, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Shailendra Singh

ऋषि कपूर ने शेयर किया पिंस हेरी और मेगन की शादी का फनी वीडियो, देखर आफ भी हंसी रोक नहीं पाएंगे

rituraj

तीन महीने की रहस्यमयी हिसारत से रिहा हुईं चीन की सबसे अमीर अभिनेत्री फैन बिंगबिंग

rituraj