बिहार

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, मुखिया को मारी गोली

crime बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, मुखिया को मारी गोली

बांका। बिहार के बांका जिले के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल की सोमवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

crime

पुलिस के अनुसार, उपेंद्र मंडल कुंथु गांव से देर रात अपने भाई शषिभूषण मंडल के साथ वापस गांव लौट रहे थे। घोसपुर गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उपेंद्र की मौत हो गई। मृतक के भाई शषिभूषण मंडल के बयान के आधार पर शंभूगंज थाने में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि उपेंद्र मंडल की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। इससे पहले दरभंगा जिले के केवटगामा पंचायत के मुखिया और कांग्रेस के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की शुक्रवार रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Related posts

बिहार में 1970 का दशक “राजनीति और मीडिया” पुस्तक का लोकार्पण

Atish Deepankar

अपराध खत्म करने के लिए पुलिस वाले करेंगे चाय पर चर्चा

Rani Naqvi

वामदलों ने निकाल विरोध मार्च, बिहार सरकार पर लगाया फासीवाद को बढ़ावा देने का आरोप

Breaking News