देश featured

देखिए.. ऐसा दिखेगा 500 का नया नोट

500 NOTE देखिए.. ऐसा दिखेगा 500 का नया नोट

नई दिल्ली। 500 और 1000 के नोटों के बंदी के बाद से आज जनता ने थोड़ी राहत की सांस ली। रविवार से बैंको और एटीएम में 500 के नोट मिलने लगे हैं। रविवार से 500 के नए नोटों के मिलने से लोगों में खुशी देखी जा सकती है। सूत्रों से प्राप्त हो रही खबरों के मुताबिक 500 के नए नोट अभी कुछ ही ब्रांचो में उपलब्ध हैं। इस बावत वित्तमंत्री ने कहा था कि 500 और 2000 के नोटों की छपाई जारी है और धीरे धीरे नोटों की पर्याप्ता बाजार में बढ़ेगी।

500-note

500 के नए नोटों को लेकर जनता में काफी खुशी देखी गई। 500 का नया नोट पुराने नोट की तुला में काफी अलग है, रंग और साइज में फर्क है। नए 500 के नोटों का रंग स्टोन ग्रे है। नोट के पीछे लालकिलेका चित्र है, सामने की ओर महात्मा गांधी की तस्वीर है। इन सब के साथ नोट पर स्वच्छ भारत अभियान को लेकर उसका लोगो लगाया गया है। सूत्रांे ने बताया कि सबसे पहले 500 का नया नोट पार्लियामेंट स्ट्रीट एसबीआई ब्रांच में आबिद अली को मिला।

Related posts

स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी से ट्रिपल तलाक पर पूछी उनकी राय

shipra saxena

जवाब नहीं दिया तो अदिति सिंह के खिलाफ की जायेगी कार्रवाई: कांग्रेस

Trinath Mishra

प्राथमिकता के आधार पर होगा आदर्श ग्रामों का विकास

Shailendra Singh