featured देश

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

digvijay singh कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना की रफ्तार अब बेकाबू हो चुकी है। जहां एक ओर कोरोना संक्रमित की दर बढ़ती जा रही है। तो दूसरी ओर नेताओं के संक्रमित होने का आंकड़ा बढ़ रहा है। रणदीप सुरजेवाला के बाद अब खबर है कि कांग्रेस नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं अपने दिल्‍ली निवास पर क्वारंटीन हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आईसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें। दरअसल दिग्विजय सिंह ने दमोह उपचुनाव के दौरान प्रचार किया था। उनके अलावा कई नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

रणदीप सुरजेवाला भी कोरोना संक्रमित

रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हेने भी ट्वीट कर लिखा कि आज सुबह मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अभी के लिए मैंने खुद को घर पर क्वारनटीन कर लिया है। और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं ले रहा हूं। उन्होने लोगों से अपील की कि जो भी व्यक्ति पिछले 5 दिनों में मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करा ले, सुरक्षित रहें और घर पर रहें।

कई नेता हैं कोरोना संक्रमित

बता दें कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह और हरसिमरत कौर बादल के अलावा पिछले दिनों और भी कई राजनीतिक दल के नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

 

Related posts

CIA का बड़ा खुलासा : मौत से पहले कई वजहों से परेशान था लादेन

shipra saxena

श्रीलंका को मिलेगा नया राष्‍ट्रपति, 20 जुलाई को लिया जायेगा फैसला, गोटाबाया को देना होगा इस्‍तीफा

Rahul

वर्धा: सेना के हथियार डिपो में आग, 20 से ज्यादा जवानों की मौत

bharatkhabar