पंजाब

पंजाब चुनाव के पहले भाजपा ने घोषित की चुनाव कमेटी

bjp flag पंजाब चुनाव के पहले भाजपा ने घोषित की चुनाव कमेटी

चंडीगढ़। पंजाब में भाजपा-अकाली दल ने अपने चुनावी समर का आगाज कर दिया है। इसके लिए दोनों पार्टियां अपने-अपने तरीकों से चुनावी गणित को साधने में लगी हैं। इसके लिए भाजपा ने 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव कमेटी की गोषणा कर दी है।

bjp-flag

चुनावी तैयारियों के लिए भाजपा अब पूरी तरह फुल प्रूफ प्लान के तहत काम कर रही है। जिसके तहत पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला,प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा, बृज लाल रिणवा, मनोरंजन कालिया, प्रो. राजेंद्र भंडारी, अश्विनी शर्मा, विधायक दल के नेता भगत चूनी लाल, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, महामंत्री मंजीत सिंह राय, केवल कुमार व जीवन गुप्ता और सचिव विनीत जोशी के कंधों पर इस चुनाव की कमान सौंपी है।

पंजाब विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा और अकाली दल दोनों ही अपनी-अपनी कमर कस चुके हैं लगातार दोनों दलों की ओर से अपनी अपनी तैयारियों को लेकर रूपरेखा और समीक्षा चल रही है। क्योंकि इस बार विधान सभा चुनाव का समर थोडा पेचीदा हो गया है कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के दम भरने और सिद्धू की बगावत ने सत्ता का रास्ता थोड़ा मुश्किल कर दिया है।

Related posts

विधायकों की नाराजगी पर बोले सीएम, हर किसी को नहीं बनाया जा सकता मंत्री

lucknow bureua

पंजाब ने शुरू किया कैंसर जागरूकता अभियान

Trinath Mishra

सिद्धू के तेवर से कांग्रेस को मुसिबत, 2019 के चुनाव पर होगा दोबारा आकलन

Rani Naqvi