Breaking News featured देश यूपी

रामपुर से केंद्र पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- सरकार किसानों पर बहुत बड़ा जुल्म कर रही

WhatsApp Image 2021 02 04 at 3.39.23 PM रामपुर से केंद्र पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- सरकार किसानों पर बहुत बड़ा जुल्म कर रही

रामपुर। जैसा कि सभी जानते हैं कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके है। जिसके चलते गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी। इस दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर रैली में रामपुर के किसान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। जिसके चलते आज नवरीत की अरदास थी। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिसके चलते प्रियंका ने कहा कि आंदोलन करने वाले लोगों को यह सरकार आंतकी बताती है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बिना नाम लिए मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा दौर में किसानों पर सबसे ज्यादा जुल्म हो रहा है।

मौजूदा दौर में शहीदों को आतंकी बताते हैं- प्रियंका

बता दें कि इन दिनों राजनीतिक दल किसानों के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। जिसके चलते विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर जमकर निशाना साधा जाता है। ऐसा ही कुछ रामपुर में देखने को मिला है, जहां किसान नवरीत सिंह की अरदास पर आज प्रियंका गांधी पहुंची थी। जिसके चलते उन्होंने रामपुर से सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि मौजूदा दौर में शहीदों को आतंकी बताते हैं और किसान आंदोलन को अपने खिलाफ साजिश के रूप में देखते हैं। सरकार किसानों पर बहुत बड़ा जुल्म कर रही है। अगर कोई नेता हमारी बात नहीं सुन रहा है तो वह किसी के काम का नहीं है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि किसानों के लिए इस सरकार के दरवाजे खुलेंगे और सुनवाई होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अगर कोई नेता गरीबों की आवाज को नहीं सुन सकता है तो वह हमारा नेता नहीं है।

यह देश के सभी किसानों का आंदोलन है- प्रियंका

वहीं कृषि कानून वापस लेने की मांग को दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों का आंदोलन सच्चा आंदोलन है। यह देश के सभी किसानों का आंदोलन है। यह आंदोलन देशवासियों का है, देश के सभी लोगों का है। यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित नहीं है।

Related posts

UP Election: प्रस्तावकों के जरिये सीएम योगी ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Neetu Rajbhar

जम्मू कश्मीर में तैनात आईपीएस अधिकारी को किया गया निलंबित..

Mamta Gautam

PM in Varanasi: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पीएम मोदी का संबोधन शुरू

Shailendra Singh