Breaking News featured देश मनोरंजन

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत

मुंबई: बॉलीवुड़ अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन रंगोली नजर आई। बता दें कि सुशांत केस को लेकर राज्य में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाली शिवसेना और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दरअसल कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से कर दी थी इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डरती हैं।

BMC ने कंगना रनौत के दफ्तर को तोड़ा

इसके चलते 9 सितंबर को BMC ने कंगना रनौत के कथित रूप से अवैध दफ्तर पर बुल्डोजर चलकर उसे ध्वस्त कर दिया था। BMC ने कहा कि यह अवैध रूप से बनाया गया हैं। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। इसी दिन कंगना रनौत मुंबई पहुंची थीं। इसको लेकर कंगना रनौत हाई कोर्ट गई। हाई कोर्ट ने BMC की कार्रवाई पर रोक लगा दी। लेकिन तब तक BMC की टीम तोड़फोड़ कर वापस जा चुकी थी।

अठावले ने भी की थी राज्यपाल से मुलाकात

कंगना का दफ्तर तोड़े जाने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी इस दौरान अठावले ने कंगना रनौत को मुआवजा दिलवाने की बात कही थी।

अठावले ने BMC पर लगाया आरोप

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि तोड़फोड़ के दौरान BMC ने कंगना रनौत के दफ्तर के फर्नीचर को भी तोड़ दिया, अठावले ने BMC पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। अठावले ने कहा, “मैंने राज्यपाल से आग्रह किया कि कंगना रनौत को न्याय और मुआवजा मिले.”

Related posts

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट, आज शाम लेंगे शपथ

pratiyush chaubey

नीतीश कुमार पर हमला सोची-समझी साजिशः सुशील मोदी

Vijay Shrer

पाकिस्तान पहला ऐसा देश, जहां भारतीयों को मिलता है सबसे ज्यादा प्यार “विनय पाठक”

mohini kushwaha