featured देश

लंदन के एक कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त और माल्या दिखे साथ

vijay mallya लंदन के एक कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त और माल्या दिखे साथ

नई दिल्ली। मनी लॉन्डरिंग केस में भगोड़ा घोषित किए जा चुके कारोबारी विजय माल्या को लंदन में हुए एक कार्यक्रम में देखा गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी लंदन में भारत के हाई कमिश्नर के साथ ऐड गुरु सुहेल सेठ कर रहे थे। इस कार्यक्रम में माल्या को देखे जाने के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर माल्या को इस कार्यक्रम शामिल होने के लिए किसने न्योता दिया था।

vijay mallya

इस मामले में विवाद छिड़ जाने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से सफाई दी गई है कि कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय उच्चायुक्त ने नहीं की थी। कार्यक्रम लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में आयोजित किया गया था।

सेठ ने दावा किया कि एलएसए में यह खुला कार्यक्रम था, जहां खुले निमंत्रण की वजह से कोई भी पहुंच सकता था। माल्या को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। वह शायद अपनी मर्जी से पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जब उच्चायुक्त को दर्शकों में माल्या नजर आए तब वह अपना बयान देने के तत्काल बाद मंच से उठे और चले गए। उन्होंने संवाद सत्र का इंतजार भी नहीं किया।

यह कार्यक्रम एक पुस्तक विमोचन के लिए आयोजित किया गया था। Mantras for Success: India’s Greatest CEOs Tell You How to Win नाम के इस किताब के लेखक सुहेल सेठ हैं जिन्होंने सनी सेन के साथ मिलकर इसे लिखा है।

Related posts

Breaking News

विपक्ष के लिए जो नामुमकिन था पीएम मोदी ने उसे किया मुमकिन – सीएम योगी

Rahul

झूठे आरोप पर भड़की कंगना, ट्रोल्स को सुनाई खरी-खरी

Aditya Gupta