featured देश

मजबूरी कहें या मौका चाचा संजय गांधी की तरह यूपी में प्रियंका मारेंगी चौका..

Untitled 4 मजबूरी कहें या मौका चाचा संजय गांधी की तरह यूपी में प्रियंका मारेंगी चौका..

जब से प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव बनी हैं । और उनेक हाथ में यूपी की कमान आयी है। तब से वो योगी हो या मोदी सभी को चुनौती देती हुई दिखती हैं। जिसको देखकर साफ लगता है कि, प्रियंका यूपी की राजनीति के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। लेकिन अब उन्हें मजबूरी में ही सही यूपी में बसने का मौका मिल गया है। प्रियंका गांधी को दिल्ली के लुटियंस में बने आलिशान बंगले को अगस्त तक छोड़ने के सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिये गये हैं। ऐसे में उनका नया ठीकाना यूपी की राजधानी लखनऊ बना है। अब जहां से वो बीजेपी को कड़ी चुनौती देंगी।

priyanka gandhi congress मजबूरी कहें या मौका चाचा संजय गांधी की तरह यूपी में प्रियंका मारेंगी चौका..
केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को घर खाली करने के नोटिस के बाद प्रियंका गांधी के लखनऊ शिफ्ट होने को लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, गांधी परिवार की ओर से फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन यूपी कांग्रेस के तमाम नेता यूपी वेलकम्स प्रियंका, प्रदेश की बेटी उत्तर प्रदेश में स्वागत जैसे तमाम हैशटैग लगाकर इस बारे में लिख रहे हैं।

यूपी कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रियंका का परिवार यूपी आएगा या नहीं ये तो तय नहीं है लेकिन उनका पॉलिटिकल बेस यहां शिफ्ट होना तय माना जा रहा है। अभी तक यूपी से जुड़ी रणनीति ‘ऑफिस ऑफ पीजीवी’ द्वारा दिल्ली में तय की जाती थीं। अब ये ऑफिस लखनऊ स्थित घर से चल सकता है।

कांग्रेस के यूपी चीफ अजय लल्लू का कहना है कि यूपी गांधी परिवार का घर है। केंद्र सरकार घर भले ही प्रियंका गांधी से छीन लेगी लेकिन लोगों के दिल से कैसे निकाल पाएगी। यूपी स्वागत के लिए तैयार है। हम 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। वह परिवार सहित यहां शिफ्ट होंगी ऐसा कुछ अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन यूपी की रणनीति वह यहां रहकर बनाएंगी और हम सब उसी तैयारी में जुटे हैं।
तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि, लखनऊ पहुंच कर प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए मुश्किलें तो खड़ी कर ही सकती हैं। तो वहीं एक तरफ ये भी कहा जा रहा है कि, प्रियंका गांधी अपने चाचा संजय गांधी के नक्शे कदमों पर चल रही हैं।

https://www.bharatkhabar.com/big-deal-between-india-and-russia-between-india-china-dispute/

वो यूपी में उसी तरह अपनी राजनीति चमकाना चाहती हैं जैसे की 80 के दशक में संजय गांधी ने चमकाई थी। प्रियंका का यूपी आना कांग्रेस को आने वाले विधान सभा चुनावों मे जीवन दान दे सकता है।

Related posts

मेनका गांधी से की नवीन पटनायक ने मुलाकात

Rani Naqvi

बीजेपी में शामिल हुए गुलाम नबी आजाद के भाई, जानिए अयोध्या में बाबरी मस्जिद को लेकर दिया बड़ा बयान

Trinath Mishra

सुशांत से ब्रेकअप के बाद, अंकिता का हुआ ये हाल बयां किया दर्द

mohini kushwaha