Uncategorized

देश भर मे मानसून का कोहराम

mausam देश भर मे मानसून का कोहराम

असम के 23 जिलों में लगभग 9.3 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है। गुवाहाटी समेत कई क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।. राज्य में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। देश के कई हिस्सों में रविवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून के कारण लगातार बारिश हुई।

गुवाहाटी में भूस्खलन की दो घटनाएं हुई और अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा. गुवाहाटी में राजभवन के निकट एक महिला कॉलेज की छात्रा भूस्खलन में दब गई. भूस्खलन की दूसरी घटना में किसी को कोइ नुकसान नहीं हुआ है. एक आधिकारक अनुमान के अनुसार, बाढ़ के कारण धेमाजी और उदलगिरि जिलों में दो और लोगों की मौत हो गई. असम में बाढ़ से अब तक 18 लोगों की मर चुके हैं।
मानसून के दौरान मध्य भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।. मध्य प्रदेश में इस साल मानसून की अनुकूल शुरुआत होने से जून माह में अब तक सामान्य से 88 प्रतिशत ज्यादा वारिश हुई हैं। .

भोपाल के अधिकारी जीडी मिश्रा ने रविवार को बताया कि प्रदेश में 14 जून को मानसून पहुंच गया और अगले कुछ ही दिनो तक सक्रिय रहा. उन्होंने बताया, ‘‘इससे पहले मानसून मध्यप्रदेश में जून माह के उत्तरार्ध में पहुंचता था और प्रदेश में फैलने में समय लगता था. लेकिन, इस बार ग्वालियर और जबलपुर जिलों को छोड़कर प्रदेश में एक जून से 27 जून के बीच सामान्य से 88 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है.’’।

Related posts

अमेरिकी हवाईअड्डे पर हिरासत में धरे गए शाहरुख खान

bharatkhabar

दोस्त की शादी में आलिया का जबरदस्त डांस, बादशाह के गाने पर लगाए जमकर ठुमके

Saurabh

रियलिटी चेक करें एमडी, सुधारें खामियां: श्रीकान्त शर्मा 

sushil kumar