मनोरंजन

लूलिया ने सलमान के लिए अपने प्यार का इजहार किया कुछ ऐसे…

Lulia expressed his love like this see लूलिया ने सलमान के लिए अपने प्यार का इजहार किया कुछ ऐसे...

नई दिल्ली। टेलीविटज प्रेजेन्टर और एक्ट्रस लूलिया वेन्तूर इन दिनों काफी सुर्खियां में है। कभी सलमान से नाम जुड़ने के चलते तो कभी अपने पोस्ट के जरिए। मीडिया में सलमान खान और लूलिया का नाम एक साथ कई बार जोड़ा गया है लेकिन इस मामले पर न तो कभी सलमान ने कुछ कहा न कभी लूलिया। लेकिन अब ऐसा लगता है लूलिया सलमान के लिए अपने दिल में छिपे प्यार को ज्यादा दिनों तक दुनिया से छिपा नहीं पाएगी और उनका प्यार का इजहार दुनिया के सामने जल्दी ही हो जाएगा। दरअसल लूलिया का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में वो भी अपने एक पोस्ट को लेकर।

 

दरअसल, लूलिया ने हाल ही में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर एक बार फिर से सलमान और लूलिया के अफेसर की खबरों को हवा लग गई है। करवाचौथ के मौके पर लूलिया ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, भगवान ने हम सभी को दो आंखे, दो कान, दो हाथ और दो पैर दिए है। लेकिन हमें बस अपने दिल को पूरा करना है। करवाचौथ आपसी प्यार का एक अनोखा त्योहार है। हैप्पी करवाचौथ।

खबरों की मानें तो लूलिया इन दिनों अपने देश रोमानिया लौट आई है और उन्होंने करवाचौथ का व्रत भी रखा था। फिलहाल लूलिया ने ये व्रत किसके लिए रखा होगा ये तो शायद आप खुद ही समझ गए होगें।

shipra-saxena (शिप्रा सक्सेना)

Related posts

मंदिरा के लिए निम्रत ने रैंप पर बिखेरे जलवे

Anuradha Singh

रणधीर कपूर ने करीना-करिश्मा के साथ ऐसे मनाया जन्मदिन

kumari ashu

क्यों वोट करने से दूर भागते हैं आलिया और खिलाड़ी अक्षय

kumari ashu