Breaking News featured दुनिया देश भारत खबर विशेष

नासा ने जारी की लैंडर विक्रम की तश्वीरें, देखें वो तश्वीर जहां हुई विक्रम की हार्ड लैंडिंग

chandrayan 2 pics नासा ने जारी की लैंडर विक्रम की तश्वीरें, देखें वो तश्वीर जहां हुई विक्रम की हार्ड लैंडिंग

नई दिल्ली। भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन के सम्पर्क टूटने के बाद नासा ने एक तस्वीर जारी की जिसमें यह बताया गया है कि विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी। नासा ने अपने ‘लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर कैमरा’ से ली गई उस क्षेत्र की ‘हाई रेजोल्यूशन’ तस्वीर नासा ने इन तस्वीरों के आधार पर बताया कि विक्रम की ‘हार्ड लैंडिंग’ हुई।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि तस्वीरों को नासा के लूनर रीकॉनेसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने 17 सितंबर को अपने फ्लाईबाई के दौरान कैप्चर किया था। यह तस्वीरें शाम को ली गईं और टीम लैंडर का पता नहीं लगा पाई।

नासा के लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर (एलआरओ) अंतरिक्षयान ने 17 सितंबर को चंद्रमा के अनछुए दक्षिणी ध्रुव के पास से गुजरने के दौरान उस जगह की कई तस्वीरें ली, जहां विक्रम ने सॉफ्ट लैंडिग के जरिए उतरने का प्रयास किया था लेकिन एलआरओसी की टीम लैंडर के स्थान या उसकी तस्वीर का पता नहीं लगा पाई है. नासा ने कहा कि विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई और अंतरिक्ष यान के सटीक स्थान का पता अभी तक नहीं चला है।

Related posts

गोरखपुरः BJP नेता की मां और बेटे की फावड़े से हत्या, पत्नी और बेटी गंभीर रुप से जख्मी

Shailendra Singh

INX मीडिया मामले में ईडी की कार्रवाई, तीन देशों में कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त

mahesh yadav

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सीरो सर्वें के तीसरे राउंड की रिपोर्ट की जारी, पॉजिविटी दर 76.3 प्रतिशत

Rani Naqvi