Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राज्य

कुदरत का कहर लोगों की जान लेने पर आतुर, बाढ़ से सैकड़ों की मौत

monsoon rainfall flood, uttarakhand, rising water level, people dead

नई दिल्ली। बाढ़ लोगों पर कहर बनकर ऐसे टूट रहा है जैसे वह सिर्फ जान लेने के लिए ही आया हो। पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में आई बाढ़ से सैकड़ों के मरने की सूचनाएं आ रही हैं वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसयार बाढ़ वाले क्षेत्रों में अभी और भी बारियश होने की संभावनाएं हैं। केरल में बाढ़े के कहर से अब तक 72 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ के कारण 111 लोगों की जान चली गई है। बारिश से बेहाल भारत को रविवार को कोई राहत नहीं मिली। दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में सभी नदियां उफान पर हैं।

खुद गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक का हवाई दौरा कर रहे हैं। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर हम्पी रविवार सुबह डूब गया। हम्पी से पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। कर्नाटक में पिछले हफ्ते से अब तक 40 लोगों की जान चली गई है। 17 जिलों में चार लाख लोग विस्थापित किए जा चुके हैं। केरल में ढाई लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में पहुंचा दिए गए हैं।

पिछले कुछ घंटों में केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। देशभर में लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ जानलेवा हो गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण बाढ़ का प्रकोप जारी है। बाढ़ के हालात ऐसे हैं कि जिन सड़कों पर फर्राटेदार गाड़ियां चलती थीं वहां आज नाव चल रही हैं। शहर की दुकानें, बाजार, मॉल सब सैलाब में गायब हो गए हैं।

Related posts

लखनऊ: CM योगी ने व्यापारियों को लेकर दिया यह खास आदेश…

Shailendra Singh

ओडिशा की कलाकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दालों से बनाए 8 x 4 फीट की तस्वीर

Neetu Rajbhar

निर्भया गैंगरेप मामले के एक दोषी विनय शर्मा ने SC में लगाई क्यूरेटिव पिटीशन, डेथ वारंट रोकने की भी दी अर्जी 

Rani Naqvi