Uncategorized Breaking News छत्तीसगढ़ देश बिहार भारत खबर विशेष राज्य

सीआरपीएफ की महिला जवानों के लिए कवच का किया गया अनावरण

lady crpf सीआरपीएफ की महिला जवानों के लिए कवच का किया गया अनावरण

नई दिल्ली। सीआरपीएफ ने शुक्रवार को महिला जवानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए कवच के पहले नमूने का शुक्रवार को अनावरण किया, जो उसने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के साथ मिलकर विकसित किया है।

विशेष रूप से महिला कर्मियों के लिए तैयार इस कवच का वजन छह किलोग्राम है और इसका डिजाइन सामान्य रूप से प्रयोग होने वाले काले कवच से अलग है। सामान्य कवच महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी और अर्द्धसैन्य बल दंगा नियंत्रण तैनाती और जन प्रदर्शन से निपटने के दौरान पहनते हैं।

इस परियोजना में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के लिए बना यह कवच गर्दन से पैर की उंगली तक महिला जवान की रक्षा करेगा। इसकी अनुमानित लागत नौ हजार रुपए होगी। सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर ने यहां बल मुख्यालय में इस नए डिजाइन का अनावरण किया।

सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक (खुफिया) मोसेस दिनाकरण ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘कवच का वजन और इसे बनाने में प्रयोग की गई सामग्री पुराने कवच के समान ही है लेकिन इसका डिजाइन ऐसा है जो महिला जवानों के लिए अधिक आरामदायक होगा।’’

Related posts

चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ पहुंची मीरा कुमार, बसपा सुप्रीमो से की मुलाकात

Pradeep sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा , क्वाड समिट में लेंगे हिस्सा

Rahul

देवबंद ने जारी किया मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ फतवा, जरी वाला बुर्का पहनना गलत

Breaking News