Breaking News featured देश मध्यप्रदेश

आतंकवाद की आरोपी बनीं सांसद, पीएम कह रहे आतंक के खिलाफ है लड़ाई: दिग्विजय

digvijay singh आतंकवाद की आरोपी बनीं सांसद, पीएम कह रहे आतंक के खिलाफ है लड़ाई: दिग्विजय

नई दिल्ली। पीएम के अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर आतंक के खिलाफ एक्शन लेने वाले भाषण पर दिग्विजय सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर के जरिए निशाना साधा है। कहा कि एक तरफ आतंकवाद मामले में अभियुक्त प्रज्ञा सिंह संसद की शान बढ़ा रही हैं तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की बात करते हैं। क्या इससे आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की मुहिम पर असर नहीं पड़ेगा।
ये बात ठीक है पीएम नरेंद्र मोदी आतंकवाद के विषय भारत के रुख को अंतरराष्ट्रीय फोरम में मजबूती के साथ रख रहे हैं। लेकिन ये दोहरापन है कि उनकी पार्टी का एक सांसद आतंकवाद जैसे विषय पर संसद में बहसों को हिस्सा बनेगी जबकि उसके ऊपर मालेगांव ब्लास्ट केस चल रहा है।
चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की। ये बात अलग है कि पार्टी के सख्त रुख के बाद उन्हें अपने बयान को वापस लेना पड़ा और कहा कि भविष्य में वो इस मुद्दे पर बाक नहीं करेंगी। प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती रही हैं। यहां बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह भोपाल सीट से प्रज्ञा सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

Related posts

जन्मशती के मौके पर 100 और 5 का सिक्का जारी करेगी तमिलनाडु सरकार, जाने क्या होगा खास

Rani Naqvi

पहली बार मोदी सरकार के खिलाफ स्पीकर ने स्वीकार किया अविश्वास प्रस्ताव

Ankit Tripathi

EXCLUSIVE: लखनऊ कैंट से ‘आप’ प्रत्याशी अजय कुमार का दावा, कहा- हमारी शर्तों पर बनेगी सरकार

Neetu Rajbhar