धर्म

वास्तु: घर में पुरुष झेल रहे संकट तो ये हो सकती हैं कमियां, जानें विशेष सावधानियां

vastu dosh dharm general sad man वास्तु: घर में पुरुष झेल रहे संकट तो ये हो सकती हैं कमियां, जानें विशेष सावधानियां

घर का सबसे पवित्र जगह पूजा घर के बाद रसोई ही मानी जाती है। रसोई अगर अव्यवस्थित हो या वहां रखे बर्तन सही तरीके से प्रयोग नहीं किए जाएं तो ये घनघोर वास्तु दोष का कारण बनते हैं। खास कर तवा अगर रसोई में सही तरीके से प्रयोग न हो तो उससे घर में कंगाली या बीमारी का खतरा बना रहता है। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि जिन घरों में तवे को बिना धोए रोटियां बनाईं जाती हैं वहां बरकत नहीं होती।

इसके पीछे कारण वास्तु दोष होता है। तवा को राहू का प्रतीक माना गया है और राहु अगर कुपित हो तो घर का सर्वनाश होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए घर में रखा तवा आपकी किस्मत बना और बिगाड़ दोनों सकता है। इसलिए आइए जानें तवे सेब वास्तु दोष कैसे होता है।

इन कारणों से भी घर में वास्तु दोष होता है

  1. रसोई अगर गंदी हो या अव्यवस्थित तरीके से रखी जाए तो इससे घर के मुखिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  2. बार-बार एक ही तवे या गंदी कढ़ाही को बिना धुले रोटी बनाई जाए तो इससे पुरुषों खास कर पति पर कुप्रभाव पड़ता है।
  3. रात में खाना बनाने के बाद बर्तनों को जूठा छोड़ देना। खासकर तवा हमेशा धो कर सुखा कर ही रखें।
  4. जो तवा प्रयोग में न हो उसे किचन में न रखें, उसे वहां से हटा कर ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े। उसे किसी अलमारी आदि में रख दें।
  5. आप जहां भी बर्तन रखते हों वहां यह ध्यान दें कि तवा या कढ़ाही उल्टा न रखा जाएं। यह शुभ नहीं होता।
  6. गैस बंद करने के बाद तवा कभी उसके ऊपर न छोड़ें, बल्कि जब वह ठंडा हो जाए तो धो कर बर्तन स्टैंड में रख दें।
  7. याद रखें कभी भी गर्म तवे पर पानी का छींटा न डालें ऐसा कर के आप अपने पति पर बुरे प्रभाव डालेंगी।
  8. तवा या कढ़ाई के रखने की जगह आपके खाना बनाने के दाहिने ओर होने चाहिए।
  9. तवा नींबू और नमक मिला कर साफ करें। यानी तवा जितना चमकेगा आपकी किस्मत भी उतनी ही चमकेगी।
  10. तवे को चमकाने के लिए कभी भी उस पर नुकीली या धारदार चीजों का प्रयोग करें।

Related posts

जानिए आखिर क्यों मनाते हैं गंगा दशहरा, क्या है धार्मिक मान्यता

Aditya Mishra

18 अगस्त 2021 : आज का राशिफ़ल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rahul

5 जनवरी 2022 का पंचांग: गौरी गणेश की पूजा से मिटेंगे सारे कष्ट, जानें आज का शुभकाल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar