Breaking News featured भारत खबर विशेष यूपी

बनारस से प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, अजय राज को बनाया प्रत्याशी

priyanka gandhi congress बनारस से प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, अजय राज को बनाया प्रत्याशी

वाराणसी। लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अजय राय यहां से प्रत्याशी होंगे। अजय राय 2014 में भी मोदी के खिलाफ लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। दूसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल रहे थे। इस बार मोदी बनाम अजय राय मुकाबला होगा। समाजवादी पार्टी ने यहां से शालिनी यादव को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने गोरखपुर सीट से मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया है।

बहरहाल, यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि प्रियंका 2019 का चुनाव लड़ेंगी या नहीं। उनको लेकर दो सीटों का अटकलें थीं। पहली – वाराणसी और दूसरी इलाहाबाद। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।

वाराणसी में सातवें चरण में 19 मई को वोटिंग होना है। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। यह भी कम रोचक नहीं है कि आज भाजपा के सबसे बड़े नेता को चुनौती देने वाले अजय राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी। वे छात्र संघ के सदस्य थे। इसके बाद 1996 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। 2009 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। तब वे सपा के टिकट पर राज्यसभा चुनाव लड़े थे। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

Related posts

IND vs AUS: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे, जानें कब, कहां और कैसे देखें

Rahul

यूपी कांग्रेस का प्रवक्ता बनने के लिए देनी पड़ी परीक्षाएं, कई नेताओं के छूटे पसीने

Ankit Tripathi

PM in Varanasi: पीएम मोदी ने किया रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Shailendra Singh