featured मनोरंजन

रणवीर ने परिवार संग देखी गली बॉय, उके बाद जमकर किया ये काम

ranveer रणवीर ने परिवार संग देखी गली बॉय, उके बाद जमकर किया ये काम

मुंबई। गुरुवार को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फ़िल्म गली बॉय रिलीज़ हो गयी। इससे पहले बुधवार रात रणवीर और बाकी सबने मिलकर खूब धमाल किया है। सबसे पहले फ़िल्म की स्क्रीनिंग हुई और उसके बाद रणवीर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट आदि ने जमकर पार्टी भी की। जैसा कि आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर सिंह की यह दूसरी फ़िल्म है। सिंबा की कामयाबी से उत्साहित रणवीर गली बॉय के लिय के लिए भी बेहद उत्साहित हैं। बुधवार को फ़िल्म का एक स्क्रीनिंग

ranveer रणवीर ने परिवार संग देखी गली बॉय, उके बाद जमकर किया ये काम

आप देख सकते हैं दीपिका इस दौरान स्माइल करते हुए कितनी प्यारी लग रही हैं। उन्होंने इस मौके पर अपना फेवरेट कलर ब्लैक पहना है। जबकि रणवीर हमेशा की तरह अपने अलग से आउटफिट में नज़र आ रहे हैं। स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर सिंह के माता-पिता भी पहुंचे। इस मौके पर रणवीर के डैड जगजीत सिंह भवनानी और मॉम अंजू भवनानी दोनों बेहद खुश और उत्साहित नज़र आये। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी गली बॉय की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। दीपिका की मॉम भी फ़िल्म देखने पहुंची थीं! स्क्रीनिंग के बाद रणवीर और दीपिका गली बॉय के डायरेक्टर ज़ोया अख्तर के यहां पहुंचे और वहां जमकर पार्टी की। पार्टी के दौरान आलिया भट्ट कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। आलिया स्क्रीनिंग में भी मौजूद थीं।

आमिर ख़ान की पत्नी किरण राव भी इस पार्टी में पहुंची। फरहान अख्तर भी गली बॉय की इस पार्टी में शामिल हुए। फरहान इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं। फरहान के अलावा रितेश सिधवानी भी फ़िल्म के निर्माता के रूप में जुड़े हैं। रितेश इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में दिखे। कुल मिलाकर यह दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए बेहद ख़ास है और इसलिए भी दोनों गली बॉय को सपरिवार इंजॉय कर रहे हैं।

Related posts

अमेरिका के न्यूयॉर्क में लिमोजिन कार दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत

rituraj

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालें भाजपा सांसद: मोदी

bharatkhabar

मेलानिया के जैकेट पर हुआ बवाल

rituraj