featured मनोरंजन

तैमूर ने अपने बर्थडे पर साउथ अफ्रीका के केप टाउन में करीना और सैफ के साथ काटा केक

taimur ali khan तैमूर ने अपने बर्थडे पर साउथ अफ्रीका के केप टाउन में करीना और सैफ के साथ काटा केक

मुंबई। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान ने गुरुवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। आज वह दो साल के हो गए। तैमूर ने अपने बर्थडे पर साउथ अफ्रीका के केप टाउन में केक काटा। जहां पिछली बार इस सेलिब्रिटी कपल ने तैमूर का बर्थडे करीबी दोस्‍तों और परिवारवालों की मौजूदगी में मनाया था, वहीं इस बार उन्‍होंने बेटे का बर्थडे विदेश में सेलिब्रेट किया।

taimur ali khan तैमूर ने अपने बर्थडे पर साउथ अफ्रीका के केप टाउन में करीना और सैफ के साथ काटा केक

बता दें कि यह कपल ब्रैंड असाइनमेंट के कारण केप टाउन में पहुंचा जहां वह अपने साथ तैमूर को भी ले गए ताकि वे इस मौके पर उसे फील गुड करा सकें।बीच पर ले जाने से लेकर सफारी में बाइसाइकल पर राइड कराने तक, बेबो और सैफ ने तैमूर के लिए कई सरप्राइज रखे। पटौदी फैमिली की अब तक कई तस्‍वीरें सामने आ चुकी हैं और इसी तरह गुरुवार को भी कुछ नए फोटोज देखने को मिले जिसमें करीना और सैफ के साथ तैमूर केक काटते नजर आ रहे हैं। सैफ और करीना यहां भी बेहद क्‍लासी दिख रहे हैं तो वहीं तैमूर भी ब्‍लू डेनिम जैकेट और रेड पैंट में हमेशा की तरह काफी क्‍यूट नजर आ रहे हैं।

Related posts

सीमा पर पाक की हरकतों पर बीएसएफ की कड़ी नजर: अधिकारी

Trinath Mishra

रूस चाहता है सभी देशों को मिले Sputnik V वैक्सीन का लाभ

Trinath Mishra

लोगों को अब नहीं लेनी पड़ेगी बिल्डर से महंगी बिजली, विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कनेक्शनों को लेकर जारी की नई नियमावली

Aman Sharma