featured देश राज्य

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर साधा निशाना, जाने क्या कहा

upandra kushwaha केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर साधा निशाना, जाने क्या कहा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ने बीते शनिवार को यहां इशारों ही इशारों में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए काव्यात्मक लहजे में कहा कि ‘जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है’। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रालोसपा के एक नेता की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे कुशवाहा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा।

upandra kushwaha केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर साधा निशाना, जाने क्या कहा

 

बता दें कि पत्रकारों द्वारा लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे को लेकर दोनों नेताओं द्वारा समय नहीं दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “उन्होंने क्यों समय नहीं दिया, इसका उत्तर तो वही दे सकते हैं परंतु दिनकर के शब्दों में ‘जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है।”’ उन्होंने कहा कि आगामी चार दिसंबर से छह दिसंबर तक पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में पार्टी का चिंतन शिविर आयोजित किया गया है। यहां कार्यकतार्ओं की राय जानने के बाद पार्टी अगले कदम की घोषणा करेगी।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा के ‘नीच’ शब्द वाले आरोप पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी उल्लेखनीय है कि काराकाट के सांसद कुशवाहा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे को लेकर 30 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था। इससे पहले भी कुशवाहा ने इस मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने की कोशिश की थी। इधर, कुशवाहा ने लगातार रालोसपा के नेताओं और कार्यकतार्ओं की हत्या पर बिहार में नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “यह कैसा सुशासन है, जहां प्रतिदिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं।” उन्होंने रालोसपा के पकड़ीदयाल प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्ता की हत्या पर चिंता प्रकट करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर त्वरित मुकदमा चलाने की मांग की।

Related posts

जानिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की खास बातें

Rani Naqvi

अदालत ने डीके शिवकुमार की न्यायिक हिरासत 15 अक्टूबर तक बढ़ाई

Trinath Mishra

विश्वस्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था की हो रही है चर्चाएंः जेटली

Rahul srivastava