मनोरंजन

बॉयफ्रेंड निक के साथ ये करती आई प्रियंका नजर

Untitled 26 बॉयफ्रेंड निक के साथ ये करती आई प्रियंका नजर

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका निक के साथ न्यूयॉर्क में साथ समय बिता रही है। दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर उन्हें साइकिल चलाते देखा गया। बता दें कि इस दौरान प्रियंका ने  ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और वाइट टॉप पहना हुआ था तो वहीं निक भी प्रिया को टक्कर देते हुए  ब्लैक शॉर्ट्स और वाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।

Untitled 26 बॉयफ्रेंड निक के साथ ये करती आई प्रियंका नजर

आपको बता दे कि हाल ही में प्रियंका निक को भारत अपने परिवार से मिलवाने लाई थीं। इस दौरान प्रियंका ने निक के लिए एक डिनर डेट भी प्लान की थी। अपने परिवार वालो से मिलाने के बाद प्रियंका निक के साथ गोआ चली गई थीं। और उसके बाद दोनों अमेरिका निकल गए थे।

प्रियंका औन निक जल्द ही सगाई करने वाले हैं ऐसी खबरें आ रही हैं। हालांकि इस मामले में अभी कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। भारत से निक और प्रियंका ब्राजील गए, जहां निक का कॉन्सर्ट था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तोहफों की तस्वीरें भी शेयर की, जिन्हें देखकर लगता है कि यह तोहफा उन्हें निक ने ही दिया है।बता दें कि इससे पहले ही प्रियंका और निक एक साथ एक दूजे का हाथ थामे नजर आए थे।

बता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म भारत में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी फीस को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि अपने रोल को लेकर प्रियंका ने 12करोड़ रुपये की फीस की डिमांड की थी पर अब प्रियंका 6 से 7करोड़ रुपए के बीच मान गई है

Related posts

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ विवाद पर अनुपम खेर समेत 14 पर FIR के आदेश

mahesh yadav

नहीं रहे कंगना रनौत के दादा, 90 साल की उम्र में निधन

Shagun Kochhar

सोशल मीडिया पर उड़ी लता मंगेशकर के मरने की अफवाह, परिवार ने ट्वीट कर दी सफाई

Trinath Mishra