देश राज्य

बीजेपी विधायक की फिसली जुबान कहा- हम कैसे मान लें महिलाओं पर अत्‍याचार हो रहा है? न गर्लफ्रेंड बनाना चाहिए न ब्‍वॉयफ्रेंड

SHAKYA बीजेपी विधायक की फिसली जुबान कहा- हम कैसे मान लें महिलाओं पर अत्‍याचार हो रहा है? न गर्लफ्रेंड बनाना चाहिए न ब्‍वॉयफ्रेंड

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक पन्नालाल एक बार फिर अपनी फिसलती जुबान के चलते निशाने पर आ गए हैं। इस बार उनका विवादित बयान महिला सुरक्षा को लेकर आया है। शाक्या, गूना से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए कहा, ‘हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है। हम कैसे मान लें कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। आंकड़े कुछ भी बताते हैं। उस क्रम में हमें पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। न गर्लफ्रेड बनाना चाहिए न ब्वॉयफ्रेंड।’ उनके इस बयान पर लोग विरोध जता रहे हैं।

SHAKYA बीजेपी विधायक की फिसली जुबान कहा- हम कैसे मान लें महिलाओं पर अत्‍याचार हो रहा है? न गर्लफ्रेंड बनाना चाहिए न ब्‍वॉयफ्रेंड

विधायक पन्ना लाल शाक्य इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। जब क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली जाकर शादी रचाई थी, तब भी उन्होंने विवादित बयान दिया था। मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में उस समय पन्नालाल शाक्य ने कहा था कि क्या भारत इतना अछूत है कि विराट और अनुष्का को इटली जाकर शादी करनी पड़ी। उन्हें देश में कहीं जगह नहीं मिली, कोहली देश में इतना कमाते हैं और पैसा कमाकर इटली में नाचने चले गए। ये कैसे देशभक्त हैं।

शाक्या ने कहा था कि इटली वाले यहां आकर अरबपति-करोड़पति हो गए और विटार इटली में जाकर नाच रहे हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बीजेपी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। बाद में बीजेपी ने उनक् बयान से पल्ला झाड़ लिया था और कहा था कि यह उनका निजी विचार हो सकता है। पार्टी से इसका कोई लेना-देना नहीं है। विधायक के इस बयान पर ट्रोलर्स ने जमकर निशाना साधा था।

 

 

Related posts

निषाद और पीस पार्टी के प्रत्याशी 1-1 सीट पर सपा के सिंबल से लड़ेंगे चुनाव

mahesh yadav

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी का बयान कहा, 2019 में नरेंद्र मोदी की घर वापसी तय

mahesh yadav

1लाख करोड़ रुपये का निवेश राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए किया जा रहा है-नितिन गडकरी

mahesh yadav