देश मध्यप्रदेश राज्य

मध्य प्रदेश उपचुनावः बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

MP by-election

नई दिल्ली। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रदेश की कोलारस विधानसभा सीट से देवेन्द्र जैन और मुंगावली सीट पर बैसब यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीट पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा पहले ही कर दी है।

MP by-election
MP by-election

बता दें कि नामांकन 6 फरवरी तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 फरवरी को होगी और नाम वापसी की आखिरी तारीख 9 फरवरी होगी। मतदान 25 फरवरी और मतगणना 28 फरवनरी को संपन्न की जाएगी। कांग्रेस ने पहले ही अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस ने कोलारस से महेंद्र सिंह यादव जबकि मुंगावली से ब्रजेश सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों ही स्थानों पर पहले कांग्रेस के विधायक थे और उनके आकस्मिक निधन कारण ये सीटें रिक्त हुईं हैं।

Related posts

डीसीडब्ल्यू भर्ती घोटाला मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को समन

Rahul srivastava

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, जानें आज का कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल

Rahul

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने हज यात्रियों का ऑनलाईन कुर्रा खोला

mahesh yadav