featured देश राज्य

कुरुक्षेत्र के निर्भया कांड में नया मोड़, संदिग्ध का मिला शव

दुष्कर्म मामले में डीडीए के पूर्व निदेशक धर्मवीर रावल की हुई गिरफ्तारी

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के निर्भया कांड में नया मोड़ आता दिख रहा है। बीते मंगलवार देर रात भाखड़ा नहर से नग्न अवस्था में एक शव मिला है। शव की पहचान गुलशन के रूप में हुई है, जो निर्भया कांड मामले में संदिग्ध आरोपी था। बीते मंगलवार देर रात भाखड़ा नहर के किरमिच गांव के समीप बटेड़ा हेड से पुलिस ने एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान गुलशन के रूप में की गई। हालांकि शव की हालत काफी खराब थी और उस पर कोई कपड़ा भी नहीं था। परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा है, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

rape
rape

बता दें कि कुरुक्षेत्र के झांसा गांव से गत बारह जनवरी को एक नाबालिग लड़की की रेप के बाद बेरहमी हत्या कर दी गई थी, उस मामले में गुलशन पर भी हत्या में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा था। मगर अचानक उसकी लाश मिलने से यह मामला और पेचीदा हो गया है। इस पूरी घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं झांसा थाना के एसएचओ दिलीप सिंह ने गुलशन की लाश मिलने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन ऑनर किलिंग के संभावना से इंकार भी नहीं कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि दोनों हत्या के तार आपस में जुड़े हैं या फिर दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।

Related posts

कांग्रेस में बड़ा बदलाव, संगठन महासचिव की जिम्मेदारी अशोक गहलोत को मिली

lucknow bureua

बिहार: आधी रात को ताबड़तोड़ गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

bharatkhabar

यूपी : दुष्कर्म पीड़ित ने आत्महत्या की दी धमकी तब जाकर पुलिस ने दर्ज किया केस

Neetu Rajbhar