खेल

लोकसभा ने मैरी कॉम, मीराबाई चानू, पुरूष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

mary kom

नई दिल्ली। लोकसभा ने सोमवार को पांच बार की विश्व चैम्पियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम, महिला भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू और भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इन खिलाड़ियों को जीत का परचम फैलाने के लिए सदन की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों से देश के दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। मैरी कॉम ने 8 नवम्बर 2017 को 48 किलो लाइट फ्लाइवेट वर्ग के फाइनल में नॉर्थ कोरिया की हियांग मी किम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था, यह उनका इस प्रतियोगिता में पांचवां स्वर्ण था।

mary kom
mary kom

बता दें कि भारत की भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू ने 30 नवम्बर 2017 को अमेरिका के अनाहिम में आयोजित विश्व भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रिकॉर्ड 194 किलोग्राम (85 किलो स्नैच और 109 किलो क्लीन एंड जर्क) का भार उठाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी भारतीय भारोत्तोलक हैं। 22 साल पहले कर्णम मल्लेश्वरी भारत की पहली विश्व चैंपियन खिलाड़ी बनीं थीं। चानू से पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने 1994 और 1995 में विश्व चैंपियनशिप में पीला तमगा जीता था।

वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने 13 साल के सूखे को खत्म करते हुए पांच नवम्बर 2017 को जापान में आयोजित एशिया कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने अपने से चार पायदान ऊपर चीनी टीम को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से मात देकर खिताब जीता था। जबकि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने 22 अक्टूबर 2017 को मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार एशिया हॉकी कप का खिताब अपने नाम किया था।

Related posts

IPL 2021: कल आमने-सामने होगी पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को जीत की दरकार

Saurabh

विशाखापट्नम टेस्ट : भारतीय गेंदबाजों का कमाल, इंग्लैंड बैकफुट पर

Rahul srivastava

बांग्लादेश के इस खिलाड़ी की शादी से नाराज हुए फैंस, किए भद्दे कमेंट्स

Breaking News