शख्सियत मनोरंजन

जन्मदिन विशेषः फिटनेस फ्रीक हैं जॉन अब्राहम, अफेयर से मचाया था बवाल

jon जन्मदिन विशेषः फिटनेस फ्रीक हैं जॉन अब्राहम, अफेयर से मचाया था बवाल

मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम एक्शन स्टार जॉन अब्राहम आज 39 साल के हो गए। बॉलीवुड में जिस्म से डेब्यू करने वाले जॉन के लिए लड़कियों में खास क्रेज हैं। उनके गुड लुक्स और रफ-टफ बॉडी के साथ डिंपल वाली स्माईल लड़कियों को बहुत पसंद आती हैं। वहीं लड़कों को जॉन को देखकर बॉडी बनाने की प्रेरणा मिलती है।आईये जानते हैं जॉन की जिंदगी के दिलचस्प किस्से-

 

jon जन्मदिन विशेषः फिटनेस फ्रीक हैं जॉन अब्राहम, अफेयर से मचाया था बवाल

जिस्म से डेब्यू करने वाले जॉन को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। उसके बाद धूम, गरम मसाला, टैक्सी नंबर 9211, रेस-2, ढिशूम, न्यूयार्क, हाउसफूल-2, फोर्स-2 जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया। जॉन ने सिर्फ ऐसी मसाला फिल्में में नहीं बल्कि रियेलिस्टिक फिल्मो में काम किया। इस फिल्म में मद्रास कैफे, शूटआउट एट वडाला, परमाणु इसका सबूत हैं।

साल 2012 में जॉन ने सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर प्रोड्यूस की। फिर मद्रास कैफे, जिसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा। इन सारी हिट फिल्मों के बाद जॉन बॉलीवुड के फेमस हिरो बन गए।

जॉन अपने अफेयर के कारण भी चर्चा में रहे। बिपाशा के साथ जॉन का अफेयर 10 साल तक रहा। फिल्म जिस्म से से शुरु हुआ इनका प्यार बॉलीवुड में काफी चर्चित रहा।दोनों का प्यार और बॉन्डिंग देखकर लगता था कि इनका रिश्ता शादी के मंडप तक जाएगा, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

जॉन ने NRI इंवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से 2014 में शादी की। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में अलगाव की खबरें आती रही हैं, लेकिन जब ये कपल साथ में दिखाई देता है, सारे कयासों पर ब्रेक लग जाता है। जॉन फिटनेस फ्रीक हैं और जानवरों से भी बहुत प्यार करते हैं।

Related posts

सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ से गायब हुआ शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर

Rani Naqvi

मां बनने के बाद करीना का पहला क्रिसमस, दोस्तों संग किया सेलेब्रेट

Anuradha Singh

कंगना रनौत पर बिहार में केस दर्ज, नेताओं को बताया था टुकड़े-टुकड़े गैंग का नया स्टार

Aman Sharma