मनोरंजन

शाहिद कपूर को मिला सबसे सैक्सी मैन का खिताब

shahid शाहिद कपूर को मिला सबसे सैक्सी मैन का खिताब

मुंबई। एक वक्त था जब शाहिद कपूर के पीछे लड़कियां पागल थीं। उनका हैंडसम लुक, मासूम चेहरा, और जानलेवा स्माइल इंडस्ट्री को लोगों को तगड़ा कॉम्पटिशन देती थे। आज भी शाहिद इसमें पीछे नहीं हैं। शाहिद कपूर को एशिया के सबसे सैक्सी मैन का खिताब मिला है।

 

shahid शाहिद कपूर को मिला सबसे सैक्सी मैन का खिताब

ब्रिटेन के एक वीकली अखबार के सालाना पोल में शाहिद को सबसे सेक्सी एशियाई शख्स के तौर पर चुना गया है। दुनियाभर के प्रशंसकों से मिले वोट के आधार पर यह सालाना सूची जारी की जाती है।शाहिद ने इस पोल में ऋतिक रोशन को भी पीछे छोड़ दिया है।ऋतिक इस पोल में दुसरे स्थान पर थे।

पोल में खिताब मिलने के बाद शाहिद कपूर ने सभी का शुक्रिया अदा किया है। शाहिद ने कहा कि सेक्सी का मतलब सिर्फ शारीरिक तौर पर नहीं बल्कि मानसिक पहलुओं से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि इस साल शाहिद की उड़ती पंजाब ने जहां धमाल मचाया तो वहीं पद्मावती विवाद में फंस गई। ये फिल्म जब भी रिलीज होगी तो सुपर हिट साबित होगी।

Related posts

बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पाई गई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुई भर्ती

Samar Khan

रणधीर कपूर ने करीना-करिश्मा के साथ ऐसे मनाया जन्मदिन

kumari ashu

…खिड़की में सिमरन कौर बनीं भूत

bharatkhabar