Uncategorized

जायरा छेड़खानीः आरोपी की पत्नी ने दंगल गर्ल पर लगाया पब्लिसिटी स्ंटट का आरोप

dangal girl जायरा छेड़खानीः आरोपी की पत्नी ने दंगल गर्ल पर लगाया पब्लिसिटी स्ंटट का आरोप

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में हुई छेड़खानी मामले में एक नया मोड़ आ रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पत्नी ने इसे जायरा का पब्लिसिटी स्टंट बताया है। आरोपी का नाम विकास सचदेवा है और उसकी पत्नी दिव्या ने अपने पति को बेकसूर बताते हुए कहती हैं कि जायरा का ये पब्लिसिटी स्टंट है।

दिव्या ने कहा कि उनके पति ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि उनके पति के मामा का निधन हो गया था इसलिए वो दिल्ली से मुंबई आ रहे थे। वो बेहद दुखी थे। ऐसे हालत में किसी को छेड़ना तो समझ में ही नहीं आता। बकौल दिव्या, मैं जायरा द्वारा अपने पति पर लगाए आरोपों से चकित हूं। पुलिस ने मेरे पति को गिरफ्तार किया। मैं ये पूछना चाहती हूं कि जायरा के साथ जब ये सब हुआ तो उन्होंने इस मामले को तुरंत क्यों नहीं उठाया। दो घंटे बाद ट्वीट किया।

 

dangal girl जायरा छेड़खानीः आरोपी की पत्नी ने दंगल गर्ल पर लगाया पब्लिसिटी स्ंटट का आरोप

दिव्या ने कहा कि मेरे पति एक आर्मी ऑफिसर हैं। उन्हें महिलाओं की इज्जत का पूरा ख्याल है। हमारा परिवार एक इज्जतदार परिवार है। मेरे पति किसी भी महिला के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते।

बता दें कि जायरा वसीम ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया। उनका आरोप है कि एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की और जब उन्होंने शिकायत की तो किसी ने उनकी मदद नहीं की। इस मामले पर कुछ लोग जायरा पर ही सवाल उठा रहें हैं तो वहीं बॉलीवुड जायरा के सपोर्ट में खड़ा हो गया है।

Related posts

मन की बात: जल संरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने दिए सुझाव, बोले पारस की तरह है हर बूंद

bharatkhabar

श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव संपन्न

Mamta Gautam

Gujarat News: गुजरात में डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता, महिला के पेट से निकाला 47 किलो वजनी ट्यूमर, दिया नया जीवन

Rahul