मनोरंजन

पुलिस के साये में पार्टी में पहुंचे दीपिका-रणवीर

मुंबई। फिल्म पद्मावती को लेकर मच रहे विवाद के बीच दीपिका और रणवीर को हाथ में हाथ डाले देखा गया। एक पार्टी में दीपिका और रणवीर सिंह के एक साथ पहुंचे, लेकिन उनके साथ मुंबई पुलिस भी मौजुद थी।

 

ranveer dipika पुलिस के साये में पार्टी में पहुंचे दीपिका-रणवीर

निर्देशक जोया अख्तर के घर पार्टी में कई बड़े सितारे शामल हुए थे। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और निर्माता रितेश सिधवानी सहित कई लोग आये थे लेकिन नज़रे दीपिका और रणवीर पर थीं। शुक्रवार की रात दीपिका पहले एक अवार्ड शो में गईं थी लेकिन वहां मीडिया के सामने रुकी नहीं और जल्दबाजी में वहां से निकल गई।

दीपिका को लेकर जैसी धमकी भरी बयानबाजी की गई उस लिहाज से मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। रणवीर अपने प्यार का इजहार हमेशा अलग ढंग से करते हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह का एक वीडियो आया था जिसमें वो दीपिका के लिए ‘एक लड़की को देखा’ गाना गाते दिख रहे थे।

Related posts

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लोगों से की ये खास अपील

Rani Naqvi

विवादों में घिरा सनी लियोन का कंडोम वाला विज्ञापन

Rani Naqvi

रंगूनः कहीं बेरंगी तो कहीं रंगों से भरी है ‘रंगून’

kumari ashu