लाइफस्टाइल

इन घरेलू उपायों से झट गायब हो जाएंगे पिंपल

pimple इन घरेलू उपायों से झट गायब हो जाएंगे पिंपल

नई दिल्ली। चेहरे का ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है क्योंकि सबसे पहले किसी की भी नजर चेहरे पर ही पड़ती है।चेहरे को जो चीज खराब करती है वो होते हैं पिंपल्स यानी मुंहासे।चेहरे पर होने वाले ये पिंपल चेहरे की खूबसूरती तो बर्बाद करते ही हैं साथ ही कई बार चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं।

 

pimple इन घरेलू उपायों से झट गायब हो जाएंगे पिंपल

पिंपल तैलीय त्वचा पर ज्यादा होते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रुखी त्वचा के लोगों को भी पिंपल झेलना पड़ता है। किशोराव्स्था में पिंपल का निकलना आम बात है, लेकिन उसके बाद भी पिंपल का निकलना चेहरे पर सही नही है। कॉलेज जानी वाली लड़कियों को पिंपल से हर दिन लड़ाई लड़नी पड़ती है। पिंपल पर पार्लर का खर्चा ना करके अगर घरेलु उपाय किए जाए तो ज्यादा अच्छा होगा।

शहद-
शहद हर तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जहं एक तरफ इसके प्रयोग से वजन कम होता है, वहीं चेहरे पर शहद का प्रयोग निखार लाता है। शहद को पिंपल वाली जगह पर लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

नींबू-
शहद के बाद नींबू चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है। पिंपल ज्यादातर चेहरे की गंदगी की वजह से होता है , ऐसे में पिंपल पर नींबू लगाने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है।नींबू में विटामिन सी की काफी मात्रा होती है, अतः इससे मुहांसे काफी जल्दी सूखते हैं। नींबू का रस निकालने के लिए केवल ताज़े नींबू का प्रयोग करें।

दालचीनी-
दालचीनी और शहद दोनों ही त्वचा से पिम्पल के निशान मिटाने के उपाय में प्रभावकारी हैं। चेहरे में अगर पिम्पल हों और उनके दाद लम्बे समय से चेहरे की खूबसूरती को नष्ट कर रहे हों तो शहद और दालचीनी का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगायें।

लहसून-
लहसुन को छीलकर उसे कुचल लें और इस रस को रुई की मदद से चेहरे में मुंहासों वाली जगह पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक रखें। इससे मुंहासों के दाग जल्दी चले जायेंगे।

Related posts

गर्मियों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों को खिलाएं ये चीज़े, स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Rahul

इन राशि के लोग करते है सबसे ज्याद खर्चा-कहीं आप भी तो नहीं

mohini kushwaha

पुरुषों के सेक्‍स हॉर्मोन्‍स को प्रभावित कर रहा कोरोना, रिकवर मरीज ध्‍यान से पढ़ें ये खबर

Shailendra Singh