Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

भारत की पहली महिला वकील का गूगल ने बनाया डूडल, भारत का बढ़ा सम्मान

Cornelia Sorabji भारत की पहली महिला वकील का गूगल ने बनाया डूडल, भारत का बढ़ा सम्मान

नई दिल्ली। गूगल लगातार भारत के गौरवन्तित लोगों को श्रद्धाजंलि देने के लिए डूडल बना रहा है, जोकि भारत के लिए गर्व का क्षण है। इस बार गूगल ने भारत की पहली महिला बैरिस्टर कॉर्नेलिया सोराबजी के 151वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर  श्रद्धांजलि दी है। गूगल के इस डूडल में एक अदालत का चित्र दिखाई दे रहा है और उससे आगे सोराबजी की वकील की पोशाक पहने हुए तस्वीर लगाई गई है। इसी के साथ डूडल पर क्लिक करने पर उनकी एक वीडियो दिखाई गई है, जिसमें उनके जीवन के बारे में बताया गया है। आपको बता दें कि एक पारसी परिवार में जन्मी सोराबजी  के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वो बंबई विश्विद्यालय से स्नातक करने वाली पहली महिला के तौर पर जानी जाती हैं।

Cornelia Sorabji भारत की पहली महिला वकील का गूगल ने बनाया डूडल, भारत का बढ़ा सम्मान

बंबई विश्विद्यालय से स्नातक की डिग्री पाने के बाद वो लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्विद्यालय में कानून की पढ़ाई करने चली गई थी। लंदन से कानून की पढ़ाई करने के बाद वो वापस भारत में आ गई और बैरिस्टर के पद पर पहली महिला के तौर पर विराजमान हो गई, इसी के साथ वो कानून की पढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला और नागरिक हैं। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करने के बाद भारत में पहली महिला वकील होने का गौरव हासिल किया। साल 2012 में लंदन में लिंकन इन में उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

सोराबजी का जन्म 15 नवंबर 1866 को एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक मिशनरी थे और उन्होंने दावा किया कि बंबई विश्विद्यालय को एक महिला को डिग्री कार्यक्रम में दाखिला देने के लिए मनाने उनके पिता की अहम भूमिका थी।  सोराबजी की मां एक प्रभावशाली महिला थीं और उन्होंने कई सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया। उन्होंने पूना (अब पुणे) में कई गर्ल्स स्कूल खोले। सोराबजी के कई शैक्षिक और करियर संबंधी फैसलों पर उनकी मां का प्रभाव रहा। सोराबजी का छह जुलाई 1954 को देहांत हो गया।

Related posts

महंगाई को लेकर चिदंबरम का जेटली पर पलटवार

bharatkhabar

पश्चमी बंगालः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर FIR दर्ज, कहा था बम का जवाब बम से देंगे

mahesh yadav

राजद की रैली से जेडीयू ने बनाई दूरी, गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं

piyush shukla