featured Breaking News देश

फिर लगेगी अदालत, फिर होगी पेशी, पत्रकार हत्याकांड में बढ़ी राम रहीम की मुश्किलें

ram rahim 2 4 फिर लगेगी अदालत, फिर होगी पेशी, पत्रकार हत्याकांड में बढ़ी राम रहीम की मुश्किलें

राम रहीम इस वक्त रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के साथ यौन शोषण के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। साध्वियों के यौन शोषण मामले में उसकी पेशी पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में हुई थी लेकिन राम रहीम को सजा जेल परिसर को कोर्ट बना कर सुनाई गई थी। जिसके बाद एक बार फिर राम रहीम की मुश्किलें पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रणजीत हत्याकांड को लेकर बढ़ने वाली हैं।

ram rahim 2 4 फिर लगेगी अदालत, फिर होगी पेशी, पत्रकार हत्याकांड में बढ़ी राम रहीम की मुश्किलें
ram rahim

इस मामले में राम रहीम की फिर से पेशी होने वाली है। 16 सितंबर को राम रहीम की पेशी होगी। हरियाणा के डीजीपी ने इस मामले में बताया कि राम रहीम की पेशी को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीजीपी ने कहा कि 16 सितंबर को फिर एक बार जेल को कोर्ट परिसर में अदालत बनाई जाएगी। सुरक्षा कारणों के चलते राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।

जीडीपी ने बताया कि अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी हरियाणा में इस वक्त 30 हैं। राम रहीम की पेशी होने से पहले सिक्योरिटी की जांच भी की जाएगी। आपको बता दें कि राम रहीम की यौन शोषण मामले में पेशी होने के बाद उसे दोषी पाया गया था। जिसके बाद से ही डेरा समर्थकों ने पंचकूला समेत कई जगहों पर हिंसा मचा दी थी। भारी आगजनी के बीच कई लोगों की मौत हो गई थी तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Related posts

Prithvi 2 Missile: डीआरडीओ ने पृथ्वी-2 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

Rahul

नकदी की कमी से बेहाल जनता ने हैदराबाद में किया चक्का जाम

shipra saxena

योगी आदित्यनाथ हुए सख्त, भाजपा के बागियों की कुर्बानी शुरू, राजभर सहित दर्जनों पर गिरी गाज

bharatkhabar