featured देश यूपी राज्य

चंबल घाटी में मिले 2 लड़कियों के शव, पुलिस ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका

chambal चंबल घाटी में मिले 2 लड़कियों के शव, पुलिस ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका

यूपी। देश के सबसे बड़े सूबे में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां हत्याकांड के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला चंबल घाटी से आया है। यहां पर दो लड़कियों के शव को पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल कानपुर देहात के कुछ दिन पहले तीन लड़कियां लापता हो गई थी जिनमें से दो लड़कियों के शव को गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया।

chambal चंबल घाटी में मिले 2 लड़कियों के शव, पुलिस ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
dead body found in chambal

तीन में से दो लड़कियों को मृत अवस्था में बरामद किया गया है जबकि तीसरी लड़की का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। तीनों लड़कियां 11वीं कक्षा की छात्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला कि दोनों लड़कियों पर धारदार हथियार से वार किया गया है जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतकाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। परिजनों का इस संबंध में कहना है कि लड़कियां 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं और तीनों लड़कियां सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से वह घर नहीं आई हैं। दोनों लड़कियों के शव उनके घर से करीब 130 किलोमीटर की दूरी पर मिले हैं। पुलिस के अनुसार लड़कियों को दो दिन पहले मारा गया होगा और शवों को यहां फेंक दिया होगा। दोनों में से एक ने सलवार कुर्ता पहना है तो दूसरी लड़की ने जींस टीशर्ट पहनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में नेता , शशि थरूर ने भरा नामांकन, कांग्रेस दफ्तर में नारेबाजी जारी

Rahul

भारत Vs साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच : टीम इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट खोकर बनाए 205 रन,विराट कोहली अभी भी मैदान में

Rahul

बाहुबली के कटप्पा, सत्यराज समेत 8 एक्टर्स के खिलाफ गैरजमानती वारंट

Srishti vishwakarma