लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अब नया पता 4 विक्रमादित्य मार्ग होगा। जिसमें प्रवेश से पहले पूजा-अर्चना का भी आयोजन किया गया। शुक्रवार को उनके नए घर में नवरात्र की पूजा रखी गई।
पूजा में अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, पिता और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव और सपा के सांसद संजय सेठ मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने गृहप्रवेश की पहली तस्वीर को ट्वीट किया है। बता दें कि सीएम को यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर आवांटित किया गया है। इससे पहले अखिलेश पिता मुलायम सिंह यादव के साथ 5 विक्रमादित्य मार्ग पर रहते थे।