नई दिल्ली। 9 हजार करोड़ का कर्ज लेकर देश से भागे शराब कारोबारी विजय माल्या का आज ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। हैक करने के बाद लीजन नामक समूह या व्यक्ति ने माल्या के ट्विटर से करीब 55.1 लाख लोगों को अपमानजनक ट्वीट किए। अकाउंट हैक की खबर खुद विजय माल्या ने दी। लीजन के ट्वीट के बीच में ही माल्या ने ट्वीट किया, मेरा खाता किसी लीजन ने हैक कर लिया है, जो अब मेरे नाम से ट्वीट कर रहा है। उसकी बस अनदेखी करें। हम यह ठीक कर देंगे।
My account has been hacked by some one called Legion who are Tweeting now in my name. Simply ignore. Will fix this .
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) December 8, 2016
हैकर लीजन ने माल्या के खाते से ट्वीट करते हुए लिखा, हेलो, हम वापस आ गए। कई बैंकों में विजय माल्या की संपत्ति है। मिस्टर माल्या के सभी पासवर्ड पता हैं।हम आपको इस जालसाज के बारे में और अधिक आने वाले कुछ सप्ताहों में बताएंगे। धीरे-धीरे आप इसे बेनकाब होते देखेंगे। जो इस कार्य का समर्थन करना चाहते हैं, वह लोग जुड़ सकते हैं। हमें लीजन-ग्रुपएटएसआईजाइंटडॉटओआरजीडॉट पर ई-मेल करें। हमें इस तरह के जालसाज (विजय माल्या) जैसे लोगों की सूचनाओं की जरूरत है।
बाता दें कि सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की ये तीसरी घटना है। इससे पहले दिसंबर महीने में ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस का ऑफीशियल अकाउंट हैक हो गया था। जिसकी जानकारी रनदीप एस सुरजेवाला ने दी थी।