खेल

जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाजों ने करायी जिम्बाब्वे की वापसी

Zimbabwe, return, Test match, Sri Lanka, Colombo, wicket

कोलंबो। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका ने सात विकेट के नुकसान पर 293 रन बना लिये हैं। असेला गुनारत्ने 24 और रंगना हेराथ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम अभी भी जिम्बाब्वे के स्कोर से 63 रन पीछे है। जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 356 रन बनाये थे।

Zimbabwe, return, Test match, Sri Lanka, Colombo, wicket
zimbabwe return

बता दें कि दिमुथ करूनारत्ने और उपुल थरंगा ने श्रीलंका को आज सुबह मजबूत शुरूआत दिलायी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। डोनाल्ड तीरीपानो ने इस साझेदारी को करूनारत्ने को मसाकाद्जा के हाथों कैच कराकर तोड़ा। करूनारत्ने ने 25 रन बनाये। इसके बाद 107 के कुल स्कोर पर कुशल मेंडिस को क्रिमर ने आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।

वहीं मेंडिस ने 11 रन बनाये। 116 के कुल स्कोर पर थरंगा भी 71 रन बनाकर रन आउट हो गये। इसके बाद कप्तान दिनेश चांदीमल और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने संभलकर खेलना शुरू किया। दोनों के बीच 96 रनों की साझेदारी की। 212 के कुल स्कोर पर क्रिमर ने चांदीमल को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।
चांदीमल ने 55 रन बनाये। 226 के कुल स्कोर पर डिकवेला को बोल्ड कर क्रिमर ने श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। डिकवेला ने 6 रन बनाये। 238 के स्कोर पर मैथ्यूज भी चलते बने। विलियम्स की गेंद पर मसाकाद्जा ने उनका कैच पकड़ा। मैथ्यूज ने 41रन बनाये। सातवें विकेट के रूप में परेरा आउट हुए। 274 के कुल स्कोर पर परेरा रन आउट हो गये। परेरा ने 33 रन बनाये। जिम्बाब्वे की तरफ से क्रिमर ने तीन विलियम्स और तीरीपानो ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में क्रेग इर्विन के शानदार 160 रनों की बदौलत सभी विकेट खोकर 356 रन बनाये। इर्विन के अलावा सिंकदर रजा और मेलकोल्म वालर ने 36-36 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने 5, असेला गुनारत्ने और लाहिरू कुमारा ने दो-दो व दिलरूवान परेरा ने 1 विकेट लिया।

Related posts

टेस्ट मैंच: नए खिलाड़ी के साथ पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया

mahesh yadav

मियामी ओपन : फाइनल में आमने सामने होंगे नडाल- फेडरर

Anuradha Singh

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा

Rahul srivastava