वायरल

बाइक पर सवार अपनी रानी को ब्याहने पहुंचे युवराज…किया रोमांटिक डांस

yuvraj 3 बाइक पर सवार अपनी रानी को ब्याहने पहुंचे युवराज...किया रोमांटिक डांस

पणजी। क्रिकेट के युवराज और ब्रिटिश गर्ल हेजल कीच की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। चाहे बॉलीवुड हो या फिर क्रिकेट की दुनिया हर तरफ इस शादी के चर्चे फैले हुए है। आखिर हो भी क्यूं ना..विवाह बंधन में बंधे शादी के जोड़ो को अपना प्यार देने के लिए बड़े -बडे सितारों को ताता जो लग गया था। वैसे युवी अपने सपनों की राजकुमारी से 30 नवंबर को चंडीगढ़ से कुछ किलोमीटर दूर स्थित एक गुरुद्वारे में शादी रचा चुके थे लेकिन एक बार फिर से उन्होंने गोवा के पणजी में एक बीच पर हिन्दू रीति रिवाज से शादी की रस्में निभाई।

yuvraj_3

अगर इस शादी की बात करें तो इसमें सभी कुछ खास था। और सबसे ज्यादा अट्रैक्टिक दूल्हे का बाइक पर आना लगा जिसे किसी दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया था। इसके अलावा आने वाले मेहमानों की एक स्पेशल लिस्ट भी तैयार की गई थी। जिसमें विराट और उनकी लेडी लव अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर रोहित शर्मा, एक्टर और एमटीवी फेम रणविजय सिंह, मॉडल नोरा फतेही, अभिनेता आशीष चौधरी सहित कई और सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।

 

युवराज की शादी गोवा के बीच पर दिन में रखी गई थी जिसके बाद देर शाम रिसेप्शन रखा गया। इस रिसेप्शन में युवराज ने कोर्ट-पैंट पहना हुआ था जबकि उनकी रानी ने ऑफ वाइट रंग का गाउन चूड़े के साथ टीम अप किया था।

पार्टी शुरु होने से पहले इन दोनों ने केक काटा। इसके बाद टीम इंडिया की शान विराट कोहली, युवराज की मां शबनम सिंह और शादी शुदा जोड़े ने फेमस गंगम स्टाइल डांस पर खूब नाचा। जिसे देखकर अनुष्का ने भी अपने डांस के जलवे सैनोरिटा गाने पर बिखेरे। इसके बाद विवाह बंधन में बंधे जोड़े ने एक खास गाने पर एक साथ रोमांटिक डांस किया जिससे पार्टी का पूरा समा रंगीन हो गया।

Related posts

देखिए- कैसे यूपी में खुलेआम हो रही है रिश्वतखोरी

piyush shukla

जानिए कहां एक मुस्लिम युवक ने बेटी की शादी में किया गऊ दान ?

Rahul srivastava

Electric Scooter: चार्ज करों और मजे से चलो सैकड़ों किलोमीटर

bharatkhabar